Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों के बंटवारे पर मंथन, समाजवादी पार्टी को सौंपी 200 सीटों की लिस्ट!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने सपा को 200 से ज्यादा सीटों की सूची सौंपी है और इन सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है।
यूपी चुनाव से पहले  सपा-कांग्रेस में सीटों के बंटवारे पर मंथन, समाजवादी पार्टी को सौंपी 200 सीटों की लिस्ट!
यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों के बंटवारे पर मंथन

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर विधानसभा सीटों की पहचान की है और उन्हें A, B, C और D कैटेगरी में बांटा है। पार्टी का दावा है कि संगठन सृजन अभियान के जरिए उसका संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत हुआ है, इसलिए उसे 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए। कांग्रेस की कोशिश है कि 15 नवंबर तक सीट बंटवारे पर चर्चा पूरी हो जाए। सूत्रों के मुताबिक, इस बातचीत में प्रियंका गांधी अहम भूमिका निभा सकती हैं।

सपा के साथ गठबंधन में 200 से ज्यादा सीटें चाहती है कांग्रेस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस गठबंधन में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने अपनी दावेदारी वाली सीटों की सूची समाजवादी पार्टी को सौंप दी है, जिस पर दोनों दलों के बीच बातचीत होनी है।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेता बीजेपी में शामिल

लोकसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर तैयार की सूची

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों को आधार बनाकर उन विधानसभा सीटों की पहचान की है, जहां उसका प्रदर्शन बेहतर रहा था। पार्टी ने इन सीटों को A, B, C और D कैटेगरी में बांटा है। कांग्रेस का कहना है कि संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी संगठनात्मक स्थिति मजबूत की है, इसलिए 200 से ज्यादा सीटों पर उसकी दावेदारी बनती है।

15 नवंबर तक सीट बंटवारे पर चर्चा पूरी करने की कोशिश

कांग्रेस चाहती है कि सपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत 15 नवंबर तक पूरी कर ली जाए। पार्टी का मानना है कि सीटों पर सहमति समय रहते बन जाने से उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। इसी वजह से दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Breaking News

प्रियंका गांधी निभा सकती हैं अहम भूमिका

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस के नेताओं के साथ सीट बंटवारे को लेकर करीब तीन घंटे तक बैठक की थी। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ सीटों के बंटवारे पर होने वाली बातचीत में प्रियंका गांधी अहम भूमिका निभा सकती हैं। दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बनाने के लिए उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कांग्रेस ने 2022 में दो, 2024 में 6 लोकसभा सीटें जीतीं थीं 

2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले मैदान में उतरी थी और उसे केवल दो सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा और बेहतर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने गठबंधन के तहत 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से छह सीटों पर जीत हासिल की थी।

पिछले चुनाव में कांग्रेस को मिले वोट

2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले मैदान में उतरी थी और 403 सीटों में से केवल दो पर जीत हासिल कर सकी थी। पार्टी को इन दो सीटों के अलावा सिर्फ 19 सीटों पर 20 हजार से अधिक वोट मिले थे। वहीं, 21 सीटों पर उसे 10 हजार से 20 हजार और 31 सीटों पर पांच हजार से 10 हजार के बीच वोट मिले। इस तरह 71 सीटों पर कांग्रेस को पांच हजार से ज्यादा वोट मिले थे। अब पार्टी लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन और संगठन की स्थिति के आधार पर गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

80 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की नजर

2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस 38 विधानसभा क्षेत्रों में आगे रही थी, जबकि 42 अन्य क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रही थी। पार्टी ने इन सभी 80 विधानसभा सीटों को अपनी विशलिस्ट में शामिल किया है। इसके अलावा, सूची में अजय राय, अजय लल्लू, सुप्रिया श्रीनेत और नदीम जावेद जैसे नेताओं से जुड़ी सीटें भी शामिल हैं। कांग्रेस अमेठी, रायबरेली और सहारनपुर की उन विधानसभा सीटों पर भी दावा करने की योजना बना रही है, जहां फिलहाल समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts