Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल! 25 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, क्राइम ब्रांच से सिक्योरिटी तक बदली जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस में 25 IPS और DANIPS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। 23 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल, सिक्योरिटी, आर्थिक अपराध शाखा और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में भी बदलाव हुए हैं। यहां जानिए किस अधिकारी को कहां भेजा गया है।
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल! 25 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, क्राइम ब्रांच से सिक्योरिटी तक बदली जिम्मेदारी
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

दिल्ली । दिल्ली पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। उपराज्यपाल के आदेश पर 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती की गई है। जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी। इस फेरबदल में कई अहम विभागों के साथ अलग-अलग जिलों की पुलिस इकाइयों में भी बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और सिक्योरिटी जैसे विभागों में हुए इन बदलावों के बाद पुलिस प्रशासन का नया कार्य-विभाजन सामने आया है।

मोनिका भारद्वाज को ANTF की कमान

इस फेरबदल में मोनिका भारद्वाज को क्राइम ब्रांच से हटाकर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में एडिशनल सीपी बनाया गया है। राहुल मलिक और गौरव शर्मा को एडिशनल सीपी, सिक्योरिटी की जिम्मेदारी दी गई है। राजा बंथिया DCP, टेक्निकल और प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन के साथ DCP, IT का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। नेहा यादव को DCP, PMMC नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी के दरबार में टेका मत्था, देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल में नई तैनाती

प्रवीण कुमार त्रिपाठी को स्पेशल सेल से DCP, पुलिस कमिश्नर सचिवालय भेजा गया है। सुबोध कुमार गोस्वामी अब डिप्टी डायरेक्टर, DPA की जिम्मेदारी संभालेंगे। आदित्य गौतम और मनीष लाडला को DCP, क्राइम बनाया गया है। डॉ. विकास श्योकंद को DCP, स्पेशल सेल (CDC) नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार को DCP, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला पुलिस में भी बदले कई पद

जसबीर सिंह को एडिशनल DCP-I, आउटर जिला और सौरभ चंद्रा को एडिशनल DCP-I, वेस्ट जिला भेजा गया है। ए. वेंकटेश को शाहदरा जिले में एडिशनल DCP-II बनाया गया है। मनोज कुमार मीणा को साउथ ईस्ट जिले में एडिशनल DCP-II की जिम्मेदारी मिली है। विनय माथुर को रोहिणी और गुरसेवक सिंह को नॉर्थ जिले में तैनात किया गया है।

सिक्योरिटी और अन्य इकाइयों में ये बदलाव

अजय कुमार और रोहित गुप्ता को DCP, सिक्योरिटी की जिम्मेदारी दी गई है। रीना लता को एडिशनल DCP, SPUWAC बनाया गया है, जबकि विदुषी कौशिक को द्वारका जिले में एडिशनल DCP-II नियुक्त किया गया है। मनु हिमांशु को DCP, DE सेल बनाया गया है। सकारिया मिहिर प्रवीणभाई को आउटर जिले में एडिशनल DCP-II और गरिमा तिवारी को DCP, DSF, नई दिल्ली जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम दुलश मेणा को नॉर्थ-वेस्ट जिले में एडिशनल DCP-II बनाया गया है।

दिल्ली में 31 अक्टूबर तक तैनात रहेंगी CAPF की 273 कंपनियां, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

इस प्रशासनिक फेरबदल में अधिकारियों की जिम्मेदारियों और तैनाती के स्थानों में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार, नई पोस्टिंग तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों में हुए इन बदलावों के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts