Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंडे सिर में दिखे हार्दिक पंड्या,आखिर क्या मांगी मन्नत, फैंस को दिया सबसे बड़ा सरप्राइज

आईपीएल 2026 के बाद चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हो गए थे। वहीं हाल ही में हार्दिक पंड्या की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं हार्दिक पंड्या ने तिरुमला मंदिर में बाल दान कर सिर मुंडवाया। जानिए वायरल तस्वीर के पीछे की वजह, मंदिर की परंपरा और उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट।
आखिर क्या मांगी मन्नत, फैंस को दिया सबसे बड़ा सरप्राइज
हाल ही में हार्दिक पंड्या की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उनका लुक पूरी तरह बदला नजर आ रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, वह आईपीएल 2026 के बाद चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हो गए थे। वहीं हाल ही में हार्दिक पंड्या की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उनका लुक पूरी तरह बदला नजर आ रहा है, इस फोटो में हार्दिक सिर मुंडवाए हुए दिख रहे हैं। जिसे देख अब उनके फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर हार्दिक ने अचानक अपना सिर क्यों मुंडवा लिया, तो आइए जानते हैं।

तिरुमला मंदिर पहुंचे हार्दिक

दरअसल, हार्दिक पंड्या आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। यह मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में बाल दान करने की पुरानी परंपरा है, माना जाता है कि जो व्यक्ति इस मंदिर में मनोकामना लेकर आता है उसको यहां की परंपरा का पालन करना पड़ता है, इसलिए यहां दर्शन के दौरान हार्दिक ने मंदिर की परंपरा के अनुसार अपने बाल दान किए और सिर मुंडवा लिया।

ये भी पढ़ें: CWG 2026 : फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज से हारे जादूमणि सिंह, भारत को दिलाया रजत पदक

गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी थीं साथ

तिरुमला मंदिर में हार्दिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका भी साथ दिखी, दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहन रखे थे और उन्होंने सुबह होने वाली प्रसिद्ध सुप्रभातम सेवा में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद दोनों ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं।

Twitter Post

 बाल दान की क्या है परंपरा?

तिरुमला मंदिर में बाल दान करने की परंपरा कई सालों से चली आ रही है। मान्यता है कि यहां लोग अपनी मनोकामना पूरी होने पर या फिर भगवान के प्रति श्रद्धा और समर्पण दिखाने के लिए अपने बाल दान करते हैं। इसे अहंकार छोड़ने और भगवान के प्रति आस्था जताने का प्रतीक भी माना जाता है। हालांकि, हार्दिक ने किस खास वजह से बाल दान किए, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर

हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्हें पीठ की परेशानी और जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत थी। इसी कारण वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके।

ये भी पढ़ें: CWG 2026 : 10 मिनट में भारत को मिले दो गोल्ड, प्रीति पवार और जैस्मिन लांबोरिया ने बॉक्सिंग में लहराया तिरंगा

जल्द हो सकती है मैदान पर वापसी

फैंस के लिए राहत की बात यह है कि हार्दिक अब तेजी से फिट हो रहे हैं। उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल पूरा कर लिया है। माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह जल्द ही टीम इंडिया की व्हाइट बॉल टीम में वापसी करते नजर आ सकते हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts