Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवां टी-20, टीम इंडिया का सीरीज पर 3-2 से कब्जा

न्यूजीलैंड ने पांचवें टी-20 में भारत को 7 विकेट से हरा दिया है। साइफर्ट ने 93 और फिलिप्स ने नाबाद 65 रन बनाए। हालांकि, भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की।
न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवां टी-20, टीम इंडिया का सीरीज पर 3-2 से कब्जा

न्यूजीलैंड ने पांचवें टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम को 7 विकेट से शिकस्त दी। हालांकि, इस हार के बावजूद भारत ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 192 रन के लक्ष्य को महज 18 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

साइफर्ट और फिलिप्स की अहम भूमिका

न्यूजीलैंड की जीत में टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने अहम भूमिका निभाई। साइफर्ट ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 93 रन बनाए, जबकि फिलिप्स ने 65 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा, T20 में पूरे किए 2 हजार रन

अय्यर-ईशान की फिफ्टी काम न आई

इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे। भारत की ओर से ईशान किशन ने 32 गेंदों में 61 रन की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से एडम मिल्ने सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी पर अंकुश लगाया। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।

ये थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

Jitendra Shrivastava
By Jitendra Shrivastava

Latest Posts