FIFA World Cup 2026 : आज रात फ्रांस और मोरक्को के बीच होगी जबरदस्त टक्कर, क्या मेसी को पीछे छोड़ पाएंगे एमबाप्पे?

FIFA World Cup 2026 : अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। आज रात टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा, जिसमें किलियन एमबाप्पे की फ्रांस टीम का सामना 'जायंट किलर' कही जाने वाली मोरक्को से होगा। यह मुकाबला बोस्टन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमें इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं, इसलिए फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
एक नजर फ्रांस के रिकॉर्ड पर
अगर दोनों टीमों के पुराने रिकॉर्ड की बात करें तो फ्रांस का पल्ला काफी भारी रहा है। फ्रांस और मोरक्को के बीच अब तक 6 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें फ्रांस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि मोरक्को को सिर्फ एक जीत मिली है। एक मुकाबला ड्रॉ रहा। FIFA World Cup के इतिहास में भी दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2022 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया था और फाइनल का टिकट हासिल किया था। ऐसे में मोरक्को के पास इस हार का बदला लेने का शानदार मौका होगा।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 4th T20 : चौथे टी-20 में सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, संजू सैमसन के खेलने पर सस्पेंस
फ्रांस का शानदार सफर जारी, सभी मुकाबले जीते
France की टीम इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार लेयर में नजर आई है। टीम ने अब तक अपने सभी मुकाबले जीते हैं। ग्रुप स्टेज में फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1, इराक को 3-0 और सेनेगल को 3-1 से हराया। इसके बाद राउंड ऑफ 32 में स्वीडन को 3-0 से हराकर अगले दौर में पहुंची। वहीं राउंड ऑफ 16 में पैराग्वे को 1-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया। टीम का अटैक लगातार शानदार रहा है और डिफेंस ने भी ज्यादा मौके नहीं दिए हैं।
मोरक्को ने भी प्रदर्शन से सभी को चौंकाया
दूसरी तरफ मोरक्को ने भी इस वर्ल्ड कप में सभी को चौंकाया है। इसी वजह से उसे 'जायंट किलर' कहा जा रहा है। ग्रुप स्टेज में टीम ने हैती को 4-2 से हराया, स्कॉटलैंड को 1-0 से मात दी और मजबूत ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। इसके बाद राउंड ऑफ 32 में नीदरलैंड के खिलाफ मैच फुल टाइम तक 1-1 से बराबर रहा, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को ने 3-2 से जीत दर्ज कर सबको हैरान कर दिया। फिर राउंड ऑफ 16 में कनाडा को 3-0 से हराकर टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
फ्रांस के बेकबोन 'एमबाप्पे'
आज के मुकाबले में फ्रांस की सबसे बड़ी ताकत किलियन एमबाप्पे होंगे। उनकी रफ्तार, शानदार ड्रिब्लिंग और गोल करने की क्षमता किसी भी डिफेंस के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। वहीं उस्मान डेमबेले, माइकल ओलिस और बार्कोला जैसे खिलाड़ी भी फ्रांस के अटैक को और मजबूत बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: ARG vs EGY : अर्जेंटीना ने मिस्त्र को 3-2 से हराया, आखिरी 13 मिनट में 3 गोले दागे, मेसी की फिर दिखी बादशाहत
यासीन बोनो भी दिखे फॉर्म में
वहीं मोरक्को की उम्मीदें उसके कप्तान और स्टार डिफेंडर अचराफ हकीमी पर टिकी होंगी। हकीमी का काम एमबाप्पे जैसे तेज खिलाड़ी को रोकना होगा, जो आसान बिल्कुल नहीं रहने वाला। इसके अलावा गोलकीपर यासीन बोनो भी शानदार फॉर्म में हैं और कई मौकों पर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाल चुके हैं। अगर मोरक्को को जीत दर्ज करनी है तो उसे डिफेंस के साथ-साथ मिले हुए मौकों को गोल में भी बदलना होगा।
टीम के सभी प्लेयर्स के बीच है एक्साइटमेंट
संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो फ्रांस की ओर से माइक मैग्नन, जूल्स कौंडे, उपामेकानो, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, चुआमेनी, एड्रियन रैबियो, माइकल ओलिस, उस्मान डेमबेले, बार्कोला और किलियन एमबाप्पे मैदान में उतर सकते हैं। वहीं मोरक्को की टीम में यासीन बोनो, अचराफ हकीमी, नायेफ अगुएर्ड, रोमन साइस, नुसैर मजरौई, सोफयान अमराबत, अजेदीन औनाही, सेलिम अमल्लाह, हाकिम जियेच, यूसुफ एन-नेसिरी और सोफियान बौफाल खेलते नजर आ सकते हैं।
आज किसके हाथ होगा ताज
आज का मुकाबला काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है। एक तरफ लगातार जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी फ्रांस की टीम है, तो दूसरी ओर बड़े-बड़े दिग्गजों को चौंकाने वाली मोरक्को। अगर एमबाप्पे का जादू चला तो फ्रांस सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन अगर मोरक्को ने एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर दिया तो यह इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी खबरों में से एक होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर आज रात जीत किस टीम के नाम होती है।











