Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs ENG 4th T20 :चौथे टी-20 में सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, संजू सैमसन के खेलने पर सस्पेंस

टी-20 टीम की कप्तानी संभालने के बाद श्रेयस अय्यर अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं जीत पाए हैं। तीसरे टी-20 में 125 रन की बड़ी हार के बाद उन्होंने खुद टीम के प्रदर्शन को बेहद निराशाजनक बताया था।
चौथे टी-20 में सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, संजू सैमसन के खेलने पर सस्पेंस
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को पहली जीत की उम्मीद

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। फिलहाल इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे और तीसरे मैच में इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज की। अगर भारत यह मैच हार जाता है तो सीरीज भी गंवा देगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला पूरी तरह 'करो या मरो' का है।

लगातार दूसरी टी-20 सीरीज हारने का खतरा

भारतीय टीम के सामने सिर्फ सीरीज बचाने की चुनौती नहीं है, बल्कि एक खराब रिकॉर्ड से बचने की भी जिम्मेदारी है। अगर टीम चौथा मुकाबला हारती है तो 2018-19 के बाद पहली बार भारत लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल सीरीज गंवा देगा। ऐसे में खिलाड़ियों पर दबाव भी ज्यादा रहेगा। जहां तीसरे टी20 में भारत का टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फेल रहा था कोई भी बल्लेबाज अंग्रेजों के सामने टिक नहीं पाया।

यह भी पढ़ें: ARG vs EGY : अर्जेंटीना ने मिस्त्र को 3-2 से हराया, आखिरी 13 मिनट में 3 गोले दागे, मेसी की फिर दिखी बादशाहत

वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद

15 साल के युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi पर सभी की नजरें रहेंगी। उन्होंने अपने पहले दो टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 14 और 13 रन बनाए हैं। यानी अब तक उनके बल्ले से सिर्फ 27 रन निकले हैं। चौथे मुकाबले में टीम को उनसे तेज और बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

श्रेयस की कप्तानी पर उठ रहे सवाल

टी-20 टीम की कप्तानी संभालने के बाद Shreyas Iyer अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं जीत पाए हैं। तीसरे टी-20 में 125 रन की बड़ी हार के बाद उन्होंने खुद टीम के प्रदर्शन को बेहद निराशाजनक बताया था। IPL समेत श्रेयस अपनी पिछली 11 टी-20 कप्तानी में 10 मुकाबले हार चुके हैं।हालांकि, मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कप्तान का समर्थन किया है। उनका कहना है कि एक या दो हार से टीम खराब नहीं हो जाती और भारत अपनी आक्रामक रणनीति में कोई बदलाव नहीं करेगा।

Featured News

इंग्लैंड इतिहास रचने के करीब

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड शानदार लय में नजर आ रहा है। टीम ने अपने पिछले 21 टी-20 मुकाबलों में 18 जीत दर्ज की हैं। अगर इंग्लैंड चौथा मैच जीतता है तो वह पहली बार भारत के खिलाफ दो या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज जीतने का इतिहास रच देगा।

दुबे से रहेगी बेहतर पारी की उम्मीद

भारत को मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे से तेज बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी। पहले टी-20 में उन्होंने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए थे, लेकिन अगले दो मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके। इस सीरीज में अभिषेक शर्मा भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने तीन मैचों में 112 रन बनाए हैं, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम 110 रन हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts