Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

समंदर की लहरों के बीच हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, महिका शर्मा की उंगली में चमकी डायमंड रिंग

हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा की सगाई की चर्चाएं तेज हो गई हैं। महिका की उंगली में बड़ी अंगूठी और हार्दिक की इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। जानिए क्या दोनों ने सच में सगाई कर ली है?
समंदर की लहरों के बीच हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, महिका शर्मा की उंगली में चमकी डायमंड रिंग
महिका की उंगली में बड़ी अंगूठी और हार्दिक की इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है।

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी गर्लफ्रेंड और मॉडल-एक्ट्रेस महिका शर्मा की उंगली में नजर आई चमचमाती अंगूठी है। सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों और हार्दिक की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने दोनों की सगाई की खबरों को हवा दे दी है। घर में आयोजित पूजा के दौरान महिका की उंगली में बड़ी रिंग देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि हार्दिक ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। इतना ही नहीं, हार्दिक की पोस्ट में लिखा 'आखिरकार वो मेरी हो गई' मैसेज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा ने अभी तक सगाई की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में सवाल है कि क्या वाकई हार्दिक ने महिका के साथ सगाई कर ली है या फिर सोशल मीडिया पर चल रही ये चर्चाएं महज अटकलें हैं?

महिका शर्मा की उंगली में दिखी चमचमाती रिंग

हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें घर में आयोजित एक पूजा कार्यक्रम की हैं। इस दौरान दोनों पारंपरिक माहौल में नजर आए। तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान महिका शर्मा की उंगली में पहनी गई बड़ी अंगूठी ने खींचा। रिंग को देखने के बाद फैंस ने दोनों की सगाई को लेकर चर्चा शुरू कर दी। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह कोई आम अंगूठी नहीं, बल्कि हार्दिक की ओर से महिका को दिया गया खास तोहफा हो सकता है।

IPL 2027: आज खुलेगा 10 टीमों का पिटारा, हार्दिक-पंत समेत 10 खिलाड़ी बदल चुके हैं फ्रेंचाइजी

/img/99/1795598076479

'आखिरकार वो मेरी हो गई', हार्दिक की पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

महिका की रिंग के बाद हार्दिक पांड्या की एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। बताया जा रहा है कि इस स्टोरी में हार्दिक ने लिखा था- 'आखिरकार वो मेरी हो गई'। इस लाइन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फैंस इसे महिका शर्मा के साथ उनके रिश्ते में अगले कदम से जोड़ रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि हार्दिक ने इस पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को लेकर कोई खास इशारा किया है।

हार्दिक पांड्या दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में, 22 मई को उदयपुर में माहिका शर्मा से रचाएंगे शादी

एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं हार्दिक और महिका

हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा ने अक्टूबर 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें और रोमांटिक पोस्ट अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। दोनों की बॉन्डिंग देखकर फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। हार्दिक और महिका को एक-दूसरे के साथ छुट्टियां मनाते, खास मौकों पर समय बिताते और परिवार के साथ नजर आते देखा गया है। महिका की हार्दिक के परिवार के साथ नजदीकियां भी कई बार चर्चा में रही हैं। अब उनकी उंगली में दिखी अंगूठी ने दोनों के रिश्ते को लेकर नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं।

कौन हैं महिका शर्मा?

महिका शर्मा पेशे से मॉडल, एक्ट्रेस और योग ट्रेनर हैं। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। वह कई फैशन शो और ब्रांड कैंपेन का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा एक्टिंग की दुनिया में भी उन्होंने काम किया है। महिका अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। हार्दिक के साथ रिश्ता सार्वजनिक होने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है। महिका को कई बार हार्दिक के साथ क्रिकेट मैचों और दूसरे खास मौकों पर भी देखा गया है। यही वजह है कि अब उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है।

नताशा स्टेनकोविक से 2024 में हुआ था हार्दिक का तलाक

महिका शर्मा से पहले हार्दिक पांड्या की शादी सर्बियाई मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से हुई थी। दोनों ने साल 2020 में शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा अगस्त्य है। हालांकि, जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा ने आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान कर दिया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर संयुक्त बयान जारी कर अपने फैसले की जानकारी दी थी। तलाक के बाद भी हार्दिक और नताशा अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश की जिम्मेदारी मिलकर निभा रहे हैं। दोनों की प्राथमिकता बेटे की खुशी और देखभाल बनी हुई है।

हार्दिक-माहिका का रोमांस सोशल मीडिया पर वायरल, जीत के बाद जताया प्यार

अगस्त्य के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं महिका

हार्दिक और महिका के रिश्ते की चर्चा के बीच उनके बेटे अगस्त्य के साथ महिका की बॉन्डिंग भी सुर्खियों में रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिका अगस्त्य के साथ भी अच्छा समय बिताती हैं। इससे पहले भी दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। महिका और अगस्त्य की नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी थीं। हार्दिक की पर्सनल लाइफ में आए बदलाव के बीच उनके बेटे के साथ रिश्ते को लेकर भी फैंस की दिलचस्पी बनी रहती है।

क्या हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा जल्द करेंगे शादी?

महिका की उंगली में बड़ी अंगूठी और हार्दिक की कथित इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दोनों ने सगाई कर ली है? हार्दिक और महिका की ओर से बयान आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि दोनों ने सगाई की है या नहीं। तब तक सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं को अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

फिलहाल हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। अब फैंस को इंतजार है कि क्रिकेटर अपनी लव लाइफ को लेकर कोई बड़ा खुलासा करते हैं या नहीं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts