Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ARG vs EGY :अर्जेंटीना ने मिस्त्र को 3-2 से हराया, आखिरी 13 मिनट में 3 गोले दागे, मेसी की फिर दिखी बादशाहत

मेसी ने इस टूर्नामेंट में अपना 8वां गोल किया। वे सबसे ज्यादा गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान  पर आ गए हैं। वहीं जीत के बाद मेसी मैदान पर काफी भावुक नजर आए, वे टीम की शानदार जीत के बाद रोते हुए दिखे
अर्जेंटीना ने मिस्त्र को 3-2 से हराया, आखिरी 13 मिनट में 3 गोले दागे, मेसी की फिर दिखी बादशाहत
मेसी का फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में यह 8वां गोल है

स्पोर्ट्स डेस्क। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने मिस्त्र को 3-2 से हराकर अपनी जगह पक्की की। मुकाबला अटलांटा स्टेडियम में खेला गया जहां अर्जेंटीना एक समय मैच में 78वें मिनट तक 2-0 से पीछे चल रही थी। लेकिन फिर मेसी, रोमेरो और फर्नांडीज की गोल की मदद से टीम ने जोरदार वापसी की और 13 मिनट के अंदर 3 गोल करते हुए टीम को जीत दिलाई। वर्ल्ड कप इतिहास में यह पहला मौका है जब अर्जेंटीना की टीम दो गोल से पिछड़ने के बाद जीती है। रोमेरो ने 79वें, मेसी ने 83वें और फर्नांडीज ने 13वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई।

मेसी का टूर्नामेंट में 8वां गोल

मेसी ने इस टूर्नामेंट में अपना 8वां गोल किया। वे सबसे ज्यादा गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान  पर आ गए हैं। वहीं जीत के बाद मेसी मैदान पर काफी भावुक नजर आए, वे टीम की शानदार जीत के बाद रोते हुए दिखे। अर्जेंटीना अपने अगले मुकाबले में अब 12 जुलाई को स्विट्जरलैंड से भिड़ेगी, इसी के साथ क्वार्टरफाइनल की 8 टीमें भी कंफर्म हो गई है। 

Featured News

स्विट्जरलैंड 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में

दूसरी ओर स्विट्जरलैंड 72 साल बाद पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। उसने इससे पहले 1954 में विश्व कप में अंतिम-8 में जगह बनाई थी। जबकि मोरक्को लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनी गई है, 2022 में उसने सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा था। बात करें क्वार्टर फाइनल लाइनअप की तो इसमें मोरक्को, बेल्जियम, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड ऐसी टीमें हैं जिन्होंने अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है।

Twitter Post

मैच के खास मोमेंट्स भी पढ़ें

  • मेसी ने वर्ल्ड कप में 9 मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, इस तरह उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की।
  • वर्ल्ड कप में मेसी की गोल की संख्या 21 हो गई है, वे टूर्नामेंट के ऑलटाइम टॉप स्कोरर हैं।
/img/95/1783487801090

जीत के बाद साथी खिलाड़ियों ने मेसी को उठाते हुए विक्ट्री सेलिब्रेट की

/img/95/1783488337045

मिस्त्र को 3-2 से हराकर एक- दूसरे का हौसला अफजाई करती अर्जेंटीना टीम

/img/95/1783487845013

2-0 से पिछड़ने के बाद मिस्त्र को 3-2 से हराने के मोमेंट्स को याद कर रो पड़े मेसी

मिस्त्र ने शुरुआत से बनाई बढ़त, गोलकीपर ने 2 गोल रोके

मिस्र ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। 15वें मिनट में यासिर इब्राहिम ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद अर्जेंटीना ने बराबरी के लिए कई हमले किए, लेकिन मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शौबीर ने शानदार बचाव करते हुए सभी कोशिशें नाकाम कर दीं। दूसरे हाफ के 67वें मिनट में मुस्तफा जीको ने दूसरा गोल दागकर मिस्र की बढ़त 2-0 कर दी और अर्जेंटीना पर दबाव बढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें: प्रिंस ऑफ कोलकाता का 54वां जन्मदिन : टॉस के लिए स्टीव वॉ को करना पड़ा था इंतजार, पढ़ें वो रिकॉर्ड जो सचिन- विराट भी नहीं तोड़ पाए

पहले  हॉफ में पेनल्टी से चूके मेसी

पहले हाफ के 21वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनाल्टी मिली। कप्तान लियोनेल मेसी इसे गोल में बदलने उतरे, लेकिन मुस्तफा शौबीर ने बेहतरीन डाइव लगाकर उनका शॉट रोक दिया। इतना ही नहीं, मेसी का एक और शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया। पहले हाफ में अर्जेंटीना का खेल पूरी तरह बिखरा हुआ नजर आया और टीम 0-1 से पीछे रही।

मैच का 78वां मिनट जहां से बदला गेम

78वें मिनट तक ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना का वर्ल्ड कप अभियान खत्म हो जाएगा, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की। 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो ने मेसी के सटीक क्रॉस पर हेडर लगाकर पहला गोल किया। इसके चार मिनट बाद 83वें मिनट में मेसी ने शानदार फिनिश के साथ स्कोर 2-2 कर दिया। इंजरी टाइम के 92वें मिनट में एंजो फर्नांडीज ने मार्टिनेज के क्रॉस पर हेडर से विजयी गोल दाग दिया। खास बात यह रही कि फर्नांडीज का यह गोल फीफा वर्ल्ड कप इतिहास का 3000वां गोल भी बन गया।

लगातार दूसरे खिताब का सपना

इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है और लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया है। यदि अर्जेंटीना इस बार भी चैंपियन बनता है तो वह 1958 और 1962 में लगातार दो विश्व कप जीतने वाली ब्राजील के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। मेसी की अगुआई में टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दबाव के सबसे कठिन पलों में भी वह मैच का रुख पलटने की क्षमता रखती है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts