Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

WWE स्टार ब्रॉनसन रीड का निधन! 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा;पत्नी और नन्ही बेटी को छोड़ गए पीछे

WWE सुपरस्टार ब्रॉनसन रीड के 38 साल की उम्र में निधन की खबर से रेसलिंग जगत में हलचल। जानें उनका असली नाम, WWE करियर, क्राउन ज्वेल में लगी चोट, पत्नी, बेटी और उनकी बड़ी उपलब्धियों की पूरी कहानी।
WWE स्टार ब्रॉनसन रीड का निधन! 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा;पत्नी और नन्ही बेटी को छोड़ गए पीछे
WWE सुपरस्टार ब्रॉनसन रीड के 38 साल की उम्र में निधन

WWE सुपरस्टार ब्रॉनसन रीड (Bronson Reed), जिनका असली नाम जर्मेन हेली बताया जाता है, के 38 साल की उम्र में निधन की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉम्प्लिकेशन के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। ब्रॉनसन रीड WWE के उन रेसलर्स में शामिल रहे हैं, जिन्होंने अपनी जबरदस्त ताकत, भारी-भरकम शरीर और आक्रामक रिंग स्टाइल से अलग पहचान बनाई। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद उनके करियर, परिवार और रेसलिंग की दुनिया में उनके योगदान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

कौन थे WWE सुपरस्टार ब्रॉनसन रीड?

ब्रॉनसन रीड का असली नाम जर्मेन हेली बताया जाता है। उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में हुआ था। बचपन से ही उन्हें खेलों में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल, सॉकर, रग्बी और बास्केटबॉल जैसे कई खेल खेले। खेलों के प्रति इसी जुनून ने उन्हें आगे चलकर प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया तक पहुंचाया। साल 2007 में उन्होंने रेसलिंग में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत की और अपनी अलग पहचान बनाई।

जॉन सीना ने WWE में कहा अलविदा, टैप आउट के बाद फैंस भावुक

2019 में WWE में किया था डेब्यू

ब्रॉनसन रीड ने साल 2019 में WWE में डेब्यू किया था। WWE में आने के बाद उन्होंने अपनी ताकत और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान खींचा। वह NXT ब्रांड का भी हिस्सा रहे और यहां उन्होंने कई शानदार मुकाबले लड़े। उनकी खासियत थी कि वह अपने भारी शरीर के बावजूद रिंग में तेजी से मूवमेंट कर सकते थे। यही वजह थी कि उनके मुकाबले दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होते थे। उनकी पहचान सिर्फ एक ताकतवर रेसलर के तौर पर नहीं थी, बल्कि वह मुश्किल परिस्थितियों में भी मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते थे।

द विजन टीम का भी थे हिस्सा

WWE में ब्रॉनसन रीड द विजन (The Vision) टीम का हिस्सा बताए गए थे। इस टीम में ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल, ऑस्टिन थ्योरी और मैक्सिन डुप्री जैसे नाम शामिल थे। इस ग्रुप के जरिए रीड को WWE में एक अहम भूमिका मिली। उनकी मौजूदगी टीम की ताकत बढ़ाती थी। रिंग में उनका आक्रामक अंदाज और विरोधियों पर भारी पड़ने की क्षमता उन्हें बाकी रेसलर्स से अलग बनाती थी।

क्राउन ज्वेल इवेंट में चोटिल होने की खबर

रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ब्रॉनसन रीड इसी महीने सऊदी अरब में आयोजित क्राउन ज्वेल इवेंट के दौरान चोटिल हुए थे। ओबा फेमी के खिलाफ मुकाबले में उन्हें टेबल पर पटक दिया गया था। इस दौरान उनकी पसलियों में फ्रैक्चर और किडनी में चोट लगने की बात कही गई। बताया जा रहा है कि चोट के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी और मेडिकल कॉम्प्लिकेशन के चलते उनका निधन हो गया। 

पत्नी और बेटी को छोड़ गए पीछे

ब्रॉनसन रीड की निजी जिंदगी को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, उनकी पत्नी का नाम पैज है। दोनों की दोस्ती स्कूल के दिनों से थी और बाद में उन्होंने शादी कर ली। रीड की एक बेटी भी है। खबरों में यह दावा भी किया गया है कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। अगर इन दावों की पुष्टि होती है, तो यह परिवार के लिए बेहद कठिन समय होगा। एक सफल रेसलर होने के साथ-साथ रीड अपनी पारिवारिक जिंदगी को भी अहमियत देते थे। उनके परिवार से जुड़ी यह जानकारी फैंस के बीच भावनात्मक चर्चा का विषय बनी हुई है।

The Great Khali : सालों बाद द ग्रेट खली की धांसू वापसी, कांटे की टक्कर के लिए रिंग तैयार

ब्रॉनसन रीड के नाम दर्ज हैं कई बड़ी उपलब्धियां

ब्रॉनसन रीड ने अपने रेसलिंग करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं-

  • एक बार NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बने।
  • साल 2024 में आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल का खिताब जीता।
  • WWE में अपनी ताकत और आक्रामक रेसलिंग स्टाइल से पहचान बनाई।
  • NXT और WWE के कई बड़े मुकाबलों में हिस्सा लिया।

रेसलिंग की दुनिया में क्यों खास थी उनकी पहचान?

ब्रॉनसन रीड की सबसे बड़ी ताकत उनका रिंग में प्रदर्शन था। वह अपने भारी शरीर के बावजूद ऐसे मूव्स करते थे, जिन्हें देखकर दर्शक रोमांचित हो जाते थे। उनकी पावरफुल बॉडी, दमदार अटैक और विरोधियों को चुनौती देने का अंदाज उन्हें खास बनाता था। WWE के फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी। रेसलिंग की दुनिया में किसी भी खिलाड़ी की पहचान सिर्फ उसके जीते हुए खिताबों से नहीं होती, बल्कि वह दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बनाता है, यह भी मायने रखता है। ब्रॉनसन रीड का करियर इसी बात की मिसाल रहा है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts