Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Covovax Vaccine: 7-12 साल के बच्चों को अब लगेगी कोवोवैक्स वैक्सीन, DCGI ने दी मंजूरी

Covovax Vaccine: 7-12 साल के बच्चों को अब लगेगी कोवोवैक्स वैक्सीन, DCGI ने दी मंजूरी
देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। 5 राज्यों केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बंगाल और दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 7 से 12 साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल की दो डोज की mRNA वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी गई है।

SII ने बनाई है कोवोवैक्स

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोवोवैक्स वैक्सीन बनाई है। वहीं जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल की दो डोज की mRNA वैक्सीन अभी 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को ही लगाई जाएगी।

पिछले 24 घंटे में देश में 21% केस बढ़े

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 14,506 नए मामले सामने आए हैं, जो कल की तुलना में लगभग 23 फीसदी अधिक है। इस दौरान 30 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 11,574 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में एक्टिव केस की संख्या 99,602 हो गई है, जो कल की तुलना में 2902 अधिक है।

फिर टॉप पर महाराष्ट्र

नए केस के मामले में महाराष्ट्र और केरल सबसे आगे है। बीते 24 घंटे में 3,482 नए केस के साथ महाराष्ट्र फिर टॉप पर पहुंच गया है। वहीं केरल में 2,993, तमिलनाडु में 1,484, कर्नाटक में 968 और बंगाल में 954 केस मिले हैं। देश में कुल मिले केसों में 68.11% इन्हीं 5 राज्यों में मिले हैं। महाराष्ट्र में अकेले 24.0% केस मिले हैं। ये भी पढ़ें- Corona Update: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन… 24 घंटे में 23.0% बढ़े मरीज; एक्टिव केस एक लाख के करीब

क्या है रिकवरी रेट ?

देश में अब तक कुल संक्रमितों में से 98.58 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। दैनिक संक्रमण दर 3.35% है, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 3.30% है। कोविड मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक कुल 1,97,46,57,138 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts