Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन के मिस्त्री तालाब पर छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिया जोर

रायसेन के मिस्त्री तालाब पर छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हुईं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमना सेन ने घाट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
रायसेन के मिस्त्री तालाब पर छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिया जोर

रायसेन। आगामी छठ महापर्व को लेकर रायसेन शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में नगर के मिस्त्री तालाब पर छठ पूजा के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमना सेन ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से चर्चा कर छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

आवश्यक व्यवस्थाओं पर रखे अपने सुझाव

निरीक्षण के दौरान भोजपुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद प्रतिनिधि राहुल परमार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छठ महापर्व के आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव रखे।

बेगमगंज में गोवर्धन पूजा पर सजीं गायें, बरेदी नृत्य ने मोहा मन

घाट की सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा

इस अवसर पर घाट की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा पूजा के दौरान आवश्यक इंतजामों को लेकर चर्चा की गई, ताकि छठ महापर्व पर व्रतधारी महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गोवर्धन पूजा पर रायसेन कलेक्टर ने गौशाला पहुंचकर की गौ-पूजा, गायों को खिलाया गुड़ और हरी घास

मिस्त्री तालाब पर बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु

उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व भोजपुरी समाज सहित देशभर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। मिस्त्री तालाब पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। ऐसे में पर्व के पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेना और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

Latest Posts