Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गौशालाओं को अब प्रति गाय ₹40 अनुदान, 5.51 लाख गोवंश के लिए ₹60 करोड़ जारी; CM मोहन यादव की घोषणाएं

भोपाल में राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा समारोह में CM मोहन यादव ने गौशालाओं का अनुदान ₹20 से बढ़ाकर ₹40 करने और 5.51 लाख गोवंश के लिए ₹60 करोड़ जारी करने की जानकारी दी।
गौशालाओं को अब प्रति गाय ₹40 अनुदान, 5.51 लाख गोवंश के लिए ₹60 करोड़ जारी; CM मोहन यादव की घोषणाएं
गौशालाओं को अब प्रति गाय ₹40 अनुदान

भोपाल। राजधानी के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौ-संवर्धन, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि नगरीय निकायों और गौशालाओं को मिलने वाला प्रति गाय अनुदान ₹20 से बढ़ाकर ₹40 कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की 3,000 से अधिक पंजीकृत गौशालाओं में करीब 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण के लिए ₹60 करोड़ की राशि अंतरित की गई। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना और बुनियादी ढांचा तैयार करना नहीं है बल्कि समाज के संस्कारों, परंपराओं और त्योहारों को सहेजना भी है। इसी सोच के तहत प्रदेश सरकार प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों को शासकीय स्तर पर भव्य रूप से मनाने का प्रयास कर रही है।

X Post

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों के साथ की गोवर्धन पूजा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, विष्णु खत्री, महापौर मालती राय और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों के साथ विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की। इसके बाद प्रदेश के उन्नत पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया।

भगवान कृष्ण के संदेशों का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 5,000 साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से समाज को कई महत्वपूर्ण संदेश दिए। कालिया नाग का मर्दन कर उन्होंने जल जैसे प्राकृतिक संसाधनों पर किसी एक के एकाधिकार को स्वीकार न करने का संदेश दिया। वहीं गोवर्धन पर्वत उठाकर सामूहिकता की ताकत का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने मयूर पंख धारण कर ग्रामीण और पर्यावरणीय संस्कृति को सम्मान देने का उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह परंपरा आज भी अपनी ग्रामीण जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।

गौ-आधारित खेती को बताया ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ-माता का विशेष स्थान है और गौ-संवर्धन मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है। उन्होंने प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर लौटने की जरूरत बताते हुए कहा कि रासायनिक खादों के दुष्परिणामों से बचने के लिए गौ-आधारित खेती एक सशक्त माध्यम हो सकती है। उन्होंने कहा कि गोपालन और पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं। इससे किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद मिलती है।

25 दुधारू पशुओं की डेयरी पर मिलेगा करीब ₹13.86 लाख अनुदान

मुख्यमंत्री ने बताया कि नगरीय निकायों और गौशालाओं को मिलने वाला प्रति गाय अनुदान ₹20 से बढ़ाकर ₹40 किया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 3,000 से अधिक पंजीकृत गौशालाओं के करीब 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण के लिए ₹60 करोड़ की राशि सीधे अंतरित की गई। इसके अलावा देशी नस्ल के गोपालन को प्रोत्साहित करने के लिए 'डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना' के तहत 25 दुधारू पशुओं की डेयरी स्थापित करने पर 30 प्रतिशत यानी करीब ₹13.86 लाख का शासकीय अनुदान देने का निर्णय लिया गया है।

भोपाल में 50 एकड़ में तैयार होगा पशु नस्ल सुधार प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भोपाल में 50 एकड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें IVF और भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक के माध्यम से साहीवाल और गिर जैसी उन्नत नस्लों की बछड़ियों का उत्पादन बढ़ाने पर काम किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 'गीता भवन' स्थापित किए जाएंगे। देशी गोवंश पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर 'गोपाल कृष्ण पुरस्कार' भी प्रदान किए जा रहे हैं।

19.760 लीटर दूध देने वाली गाय के मालिक को किया सम्मानित

समारोह में प्रदेश के उत्कृष्ट पशुपालकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इनमें सबसे अधिक 19.760 लीटर दूध देने वाली गाय के मालिक गौरव रघुवंशी शामिल रहे। इसके अलावा रतलाम के मुकेश परमार और उमरिया की संध्या पांडे को भी सम्मानित किया गया।

दूध उत्पादन में तीसरे स्थान से नंबर-1 बनने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में 'श्वेत क्रांति 2.0' का संकल्प दोहराते हुए कहा कि प्रदेश वर्तमान में दूध उत्पादन के मामले में देश में तीसरे स्थान पर है। सरकार का लक्ष्य इसे जल्द ही देश का नंबर-1 दुग्ध उत्पादक राज्य बनाना है।

X Post

उन्होंने धार्मिक पर्यटन के आर्थिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्जैन में 'श्री महाकाल महालोक' के निर्माण के बाद एक साल में 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

मध्यप्रदेश की गोशालाओं को मिलेंगे 60 करोड़, CM मोहन यादव 5.51 लाख गोवंश के लिए जारी करेंगे राशि

ओरछा में ₹400 करोड़ के विकास कार्य, चित्रकूट में भी तीर्थ क्षेत्र का विकास

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ओरछा में राजा राम सरकार धाम के लिए ₹400 करोड़ के विकास कार्य करा रही है। इसके अलावा चित्रकूट में कामतानाथ परिक्रमा पथ विकसित किया जा रहा है। भगवान राम और श्रीकृष्ण से जुड़े लीला स्थलों को भी तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts