Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

समनापुर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया गोवर्धन पूजन, गायों को खिलाया गुड़

बाड़ी की ग्राम पंचायत समनापुर में गोवर्धन पूजा हुई। स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने गौ-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

बाड़ी। गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व पर जनपद पंचायत बाड़ी की ग्राम पंचायत समनापुर में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर रोहित सिसोनिया एवं जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी ने भी सहभागिता की।

प्रदेश-जिले की सुख-समृद्धि की कामना

अतिथियों ने विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोवर्धन भगवान का पूजन किया तथा प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। इसके साथ ही गौ-पूजन कर गायों को गुड़ खिलाया गया।

सीहोर में गोवर्धन पर्व पर गौमाता की पूजा, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दो पशुपालकों को किया सम्मानित

स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने की गोवर्धन पूजा

इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और गौसेवा की समृद्ध परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में इस वर्ष भी प्रदेशभर में पर्व उत्साह और श्रद्धा से मनाया जा रहा है।

बेगमगंज में गोवर्धन पूजा पर सजीं गायें, बरेदी नृत्य ने मोहा मन

गौ-सेवा और गौ-पालन को प्रोत्साहित करने के लिए पशुपालकों को सम्मानित भी किया जा रहा है, जिससे समाज में गौ-संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts