Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेलेंस्की ने बताई युद्ध की स्थिति...पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, बोले- बातचीत से निकलना चाहिए हल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने युद्ध के हालात और भारत-यूक्रेन सहयोग पर चर्चा की।
जेलेंस्की ने बताई युद्ध की स्थिति...पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, बोले- बातचीत से निकलना चाहिए हल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान जेलेंस्की ने जारी संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर अपना नजरिया साझा किया। वहीं, पीएम मोदी ने भारत का रुख दोहराते हुए कहा कि युद्ध का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकाला जाना चाहिए।

जेलेंस्की ने साझा किया युद्ध का हाल

फोन पर बातचीत के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी को जारी संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने इस पर अपना नजरिया भी साझा किया। पीएम मोदी ने इस दौरान भारत के ह्यूमन-सेंट्रिक अप्रोच को दोहराया। उन्होंने कहा कि संघर्ष का समाधान बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए निकाला जाना चाहिए।

भारत-यूक्रेन सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा

दोनों नेताओं के बीच भारत और यूक्रेन के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर भी बातचीत हुई। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के आपसी फायदे के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के प्रयासों में योगदान देने की भारत की तत्परता भी जताई।

Breaking News

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts