Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Corona Update: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन... 24 घंटे में 23.0% बढ़े मरीज; एक्टिव केस एक लाख के करीब

Corona Update: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन... 24 घंटे में 23.0% बढ़े मरीज; एक्टिव केस एक लाख के करीब
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 14,506 नए मामले सामने आए हैं, जो कल की तुलना में लगभग 23 फीसदी अधिक है। इस दौरान 30 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 11,574 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में एक्टिव केस की संख्या 99,602 हो गई है, जो कल की तुलना में 2902 अधिक है।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस: 14,506 कुल मामले: 4,34,33,345 कुल मौतें: 5,25,077 एक्टिव केस: 99,602 कुल रिकवरी: 4,28,08,666

क्या है रिकवरी रेट ?

देश में अब तक कुल संक्रमितों में से 98.58 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। दैनिक संक्रमण दर 3.35% है, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 3.30% है। कोविड मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक कुल 1,97,46,57,138 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

इन पांच राज्यों में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन

5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र में 3,482, केरल में 2,993 , तमिलनाडु में 1,484, कर्नाटक में 968 और बंगाल में 954 केस मिले हैं। देश में कुल मिले केसों में 68.11% इन्हीं 5 राज्यों में मिले हैं। महाराष्ट्र में अकेले 24.0% केस मिले हैं। ये भी पढ़ें- Corona Alert : सावधान! देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार… बच्चे भी हो रहे संक्रमित, इस वजह से बढ़ रहे मामले

केरल में मास्क अनिवार्य

केरल में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। मंगलवार को केरल पुलिस ने सभी जिले के पुलिस प्रमुखों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts