Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पिपरिया के खापड़खेड़ा गांव में 54 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

पिपरिया के खापड़खेड़ा गांव में 54 वर्षीय ओमकार पटेल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की आशंका के बीच जांच शुरू कर दी है।
पिपरिया के खापड़खेड़ा गांव में 54 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
खापड़खेड़ा गांव में 54 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला

सोहागपुर/पिपरिया। पिपरिया के समीपवर्ती ग्राम खापड़खेड़ा में सोमवार सुबह 54 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ओमकार उर्फ गोटू पटेल (54), निवासी खापड़खेड़ा के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

चाय की दुकान पर सोने गया था मृतक

जानकारी के अनुसार, ओमकार पटेल रविवार रात अपनी चाय की दुकान पर सोने के लिए गया था। सोमवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

रात 12:19 बजे सुनाई दी थी मारपीट की आवाज

ग्रामीण मुकेश पटेल के अनुसार रविवार रात करीब 12:19 बजे वे नदी पार खेत में धान की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें 'मारो-मारो' की आवाजें सुनाई दी थीं। अब शव मिलने के बाद इस जानकारी को भी पुलिस जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सोहागपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 3-4 दिन बाद काम पर लौटे कर्मचारी; शहर में फिर शुरू हुई सफाई

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

एसडीओपी आशीष सिंह पवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए पिपरिया शासकीय अस्पताल भेजा जा रहा है।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts