Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा में दूषित पानी पीने से 17 बच्चे बीमार, 5 की हालत गंभीर; 25 दिन से बंद थी गांव की जलापूर्ति

छिंदवाड़ा के कन्हैया ढाना में बोरवेल की मोटर निकाले जाने से 25 दिन तक पेयजल संकट बना रहा। दूषित पानी के सेवन से 17 बच्चे बीमार हुए, जिनमें 5 के सैंपल जांच के लिए जबलपुर भेजे गए हैं।
छिंदवाड़ा में दूषित पानी पीने से 17 बच्चे बीमार, 5 की हालत गंभीर; 25 दिन से बंद थी गांव की जलापूर्ति
छिंदवाड़ा में दूषित पानी पीने से 17 बच्चे बीमार

छिंदवाड़ा। जिले के उमरेठ ब्लॉक के खजरी अंतु क्षेत्र स्थित कन्हैया ढाना में पेयजल संकट के चलते गंभीर स्थिति बन गई। गांव में जलापूर्ति का एकमात्र साधन बोरवेल था जिसकी मोटर करीब 25 दिन पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग की टीम निकालकर ले गई थी। इसके बाद से ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा था। मजबूरी में लोग स्थानीय नदी-नालों और अन्य दूषित जल स्रोतों से पानी लाकर इस्तेमाल कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दूषित पानी के सेवन से गांव के करीब 17 बच्चे बीमार हो गए हैं। इनमें टाइफाइड और चर्म रोग के लक्षण सामने आए हैं।

17 बच्चे बीमार, पांच के सैंपल जांच के लिए जबलपुर भेजे

मामले की जानकारी मिलने पर परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि स्वास्थ्य विभाग और PHE विभाग की टीम के साथ कन्हैया ढाना पहुंचे। उन्होंने प्रभावित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और उनके उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान पांच बच्चों की स्थिति अधिक गंभीर पाई। इन बच्चों के सैंपल लेकर जांच के लिए जबलपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद उनकी बीमारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

छिंदवाड़ा में फिर शेर की दहशत, किसान के बछड़े को बनाया निवाला

विधायक ने बोरवेल में नई मोटर लगवाकर शुरू कराई जलापूर्ति

गांव में लंबे समय से बने पेयजल संकट को देखते हुए विधायक ने PHE विभाग की टीम को तत्काल बोरवेल में नई मोटर लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद बोरवेल में नई मोटर डलवाकर नलजल व्यवस्था शुरू कराई गई।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts