PlayBreaking News

अंडर 19 वर्ल्ड में भारत की 'यशस्वी' जीत :जीता अपना 6वां खिताब, 100 रन से इंग्लैड को धोया

भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर कर लिया है। टीम अब छठी बार चैंपियन बन गई है। जीत की नींव वैभव सूर्यवंशी ने रखी। उन्होंने इस मैच में 55 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था।
Follow on Google News
जीता अपना 6वां खिताब, 100 रन से इंग्लैड को धोया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त दी। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

    वैभव ने दिखाया 'सूर्यवंशी' रूप

    ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन की तूफानी पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी अहम योगदान देते हुए 53 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने दो-दो विकेट झटके, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी बेअसर साबित हुई।

    भारत की ऐतिहासिक 6वीं ट्रॉफी

    भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा बार जीतने के अपने ही रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया है। टीम इंडिया अब छठी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है, जिसने चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। भारत इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुका है। अब 2026 की यह जीत भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम इतिहास में एक और अध्याय जोड़ती है।

    कालेब फॉल्कनर की शतकीय पारी

    412 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। इंग्लैंड के लिए कालेब फॉल्कनर ने 115 रन की जुझारू पारी खेली और एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। यही वजह रही कि इंग्लिश टीम लक्ष्य के दबाव से उबर नहीं सकी और अंततः 100 रनों से मुकाबला हार गई।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

    इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मोरिस, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स ग्रीन।

    फोटोज में देखें भारत की जीत के पल
    Image
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts