Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :दहेज को ना, रिश्ते को हां...दूल्हे ने 35 लाख रुपए और दुल्हन ने 40 तोला सोने के जेवर लौटाए

आज के दौर में जब रिश्ते बनने से पहले ही बिगड़ने लगे हैं। दहेज लेनदेन बहुत महत्वपूर्ण हो माना जाता हो, तब भोपाल के एक युवा ने मिसाल पेश की है। रोहित उर्फ राहुल लोधी ने अपने ससुराल पक्ष से दहेज नहीं लेने का ऐलान करते हुए 35 लाख रुपए लौटा दिए। दूल्हे की इस बात से प्रभावित होकर दुल्हन नेहा ने भी 40 तोले सोने के जेवर लौटा दिए।
Follow on Google News
दहेज को ना, रिश्ते को हां...दूल्हे ने 35 लाख रुपए और दुल्हन ने 40 तोला सोने के जेवर लौटाए

पल्लवी वाघेला, भोपाल। समाज की विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ अब युवा खुद आगे आ रहे हैं। दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ राजधानी के एक युवा दंपति ने भी ऐसी ही मिसाल पेश की है, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। विवाह के मंच से दूल्हे रोहित उर्फ राहुल लोधी ने दहेज न लेने का ऐलान करते हुए 35 लाख रुपए वापस कर दिए। वहीं, जब दूल्हन नेहा को इसकी जानकारी लगी तो उसने भी ससुराल से दी गई 40 तोले की गोल्ड ज्वेलरी को लेने से मना करते हुए उस पर अपना अधिकार छोड़ दिया। युवा दंपति का कहना है कि विवाह कोई लेन-देन की व्यवस्था नहीं बल्कि दो लोगों और परिवारों के विश्वास, सम्मान और समानता का संबंध है।

/img/89/1782836510447
 राहुल और नेहा लोधी

19 जून को हुई शादी

मूल रूप से शिवपुरी के रहने वाले राहुल वर्तमान में भोपाल में कार्यरत हैं। वह नेहा के साथ 19 जून को विवाह बंधन में बंधे। नेहा, दो भाइयों के बीच परिवार की इकलौती बेटी है। वहीं, राहुल का भी एक भाई और बहन है। राहुल ने बताया कि वह पहले ही मन बना चुके थे कि कन्या पक्ष से कुछ भी नहीं लेना है, लेकिन उन्होंने पहले इसका जिक्र इसलिए नहीं किया कि शायद विरोध होता और कुछ जटिलताएं आ सकती थी। इसलिए उन्होंने शादी के मंच से ही इस बात का ऐलान करना उचित समझा। हालांकि, राहुल ने बताया कि जब उनके पिता को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने पूरा सपोर्ट किया और स्पष्ट कहा कि इस फैसले में परिवार साथ है।

ये भी पढ़ें: शादी बन गई खास : पिता की इच्छा पूरी करने हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाया मनीष, स्वागत के लिए पहुंच गया पूरा गांव

मैंने संकल्प लिया था

मैं पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की सोशल मीडिया टीम का हिस्सा हूं। वे हमेशा शादियों में फिजूल खर्च को कम करने की बात करते रहे हैं। 28 अप्रैल को भोपाल में हुई शौर्य यात्रा के दौरान भी उन्होंने समाज को दहेज लेनदेन बंद करने का संकल्प दिलवाया था। उन्होंने खुद अपने बेटे की शादी सादगी से की। संकल्प लेने के बाद मैंने भी तय कर लिया था कि अपनी शादी में दहेज नहीं लूंगा।

राहुल लोधी, वर

मेरा अपना फैसला था

जब मैंने राहुल जी का फैसला सुना तो उसी वक्त मुझे महसूस हुआ कि जब यह इतना बड़ा स्टेप ले रहे हैं तो मैं इनके घर की ज्वेलरी कैसे रख सकती हूं। यह भी तो लेन-देन का ही हिस्सा हुआ ना। बस मैंने खुद यह फैसला लिया और शगुन के रूप में केवल मंगलसूत्र रखकर बाकी ज्वैलरी वापस कर दी।

नेहा लोधी, वधू

ये भी पढ़ें: पहले बोली- 'रिश्ता कैंसिल कर दो', फिर खुद शादी के लिए हो गई तैयार... सिया के पिता का बड़ा खुलासा, मां ने भी तोड़ी चुप्पी

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts