Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर: चार बच्चियां सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

सोहागपुर पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा और गुमशुदगी के मामलों में तत्परता दिखाते हुए अलग-अलग घटनाओं में लापता और भटकी हुई चार बच्चियों को सकुशल तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। टीआई गिरीश त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस की तुरंत कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
Follow on Google News
सोहागपुर: चार बच्चियां सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
सोहागपुर: चार बच्चियां सकुशल बरामद

सोहागपुर। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल टीम रवाना कर बच्चियों की तलाश शुरू की और अलग-अलग घटनाओं में चार बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। सोहागपुर पुलिस ने परिजनों से बच्चों की सुरक्षा और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है।

घर से बिना बताए निकलीं दो बच्चियां

जानकारी देते हुए एएसआई गणेश राय ने बताया कि ऋषिका पुरबिया और छाया कुशवाहा सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर से बिना बताए चली गई थीं। परिजनों द्वारा तलाश करने के बाद थाना सोहागपुर में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम रवाना कर दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से दोनों बच्चियां सकुशल मिल गईं। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें उनके पिता दीपक कुमार पुरवइया के सुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू : ई-अटेंडेंस से ग्रेड-पे तक की मांगों पर अड़े कृषि विस्तार अधिकारी

कस्बे में भटकती मिलीं बच्चियां

दूसरे मामले में ईजाम बी उम्र 10 वर्ष और रौनक बी उम्र 3 वर्ष सोहागपुर कस्बे में भटकती हुई मिलीं। पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि वे शोभापुर की ओर से बस में बैठकर आई थीं। परिजनों द्वारा डांटे जाने के बाद वे घर से निकल गई थीं और उन्हें अपने घर का पूरा पता मालूम नहीं था।

Breaking News

पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पुलिस ने बच्चियों से मिली जानकारी के आधार पर उनके परिजनों की तलाश शुरू की। प्रयासों के बाद दोनों बच्चियों को उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया गया। बच्चियों को उनकी मां रजीना, पति जनाब शाह, निवासी शारदा मंदिर के पास, बरेला, जबलपुर और राजा, पिता विष्णु केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी रेता घाट, नर्मदापुरम के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें: kanker: बारिश का कहर,एप्रोच रोड़ में 50 फिट जमीन में धंसा वाहन, हादसे में बाल बाल बचे लोग।

सोहागपुर पुलिस ने परिजनों से की अपील

सोहागपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बच्चों को बिना बताए घर से बाहर जाने से रोकने के साथ उनकी सुरक्षा और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें। किसी बच्चे के लापता होने और भटकने की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें। ताकि समय रहते बच्चे को सुरक्षित तलाशकर परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts