PlayBreaking News

शादी बन गई खास : पिता की इच्छा पूरी करने हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाया मनीष, स्वागत के लिए पहुंच गया पूरा गांव

मप्र के भिंड जिले में लहार का एक शादी समारोह खास बन गया। दरअसल, इस शादी में दूल्हे ने अपनी दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर से कराई। दूल्हे का कहना है कि पिता का सपना करने के लिए उसने हेलिकॉप्टर से विदाई कराई। जब दुल्हन गांव पहुंची तो पूरा गांव उसके स्वागत में हेलीपैड पहुंच गया।
Follow on Google News
पिता की इच्छा पूरी करने हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाया मनीष, स्वागत के लिए पहुंच गया पूरा गांव

भिंड। जिले के लहार क्षेत्र में एक विवाह समारोह उस समय आकर्षण का केंद्र बन गया, जब दूल्हा अपनी दुल्हन को ग्वालियर से हेलिकॉप्टर में विदा कराकर लहार लेकर पहुंचा। स्थानीय लोगों के अनुसार लहार क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है। जानकारी के अनुसार डॉ. मनीष चंदेल के पिता अनिरुद्ध सिंह चंदेल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में सेवारत हैं। उनकी इच्छा थी कि पुत्र के विवाह में बारात और बहू की विदाई हेलिकॉप्टर से हो। 

हेलिकॉप्टर से विदाई पर पांच लाख खर्च

परिवार ने इस इच्छा को पूरा करने के लिए दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर से कराने की व्यवस्था की। परिजनों के अनुसार विवाह समारोह 28 जून को लहार के भाटनताल से ग्वालियर के पुरानी छावनी स्थित राजमोहन पैलेस में संपन्न हुआ। विवाह के बाद 29 जून को दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर से कराई गई। इस विशेष व्यवस्था पर परिवार ने लगभग पांच लाख रुपए खर्च किए।

ये भी पढ़ें: GI Tag : खरगोन की लाल मिर्च से छतरपुर के पान तक मप्र की एक-दो नहीं, 12 उद्यानिकी फसलों को मिला है जीआई टैग

स्वागत में उमड़े ग्रामीण

हेलिकॉप्टर के लहार पहुंचने पर गल्ला मंडी परिसर में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर बड़ी संख्या में लोग नवदंपति को देखने के लिए एकत्र हो गए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। हेलीपैड पर परिजनों ने फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ नवदंपति का स्वागत किया।

कुछ माह पहले हरियाणा में भी हुई थी ऐसी विदाई

हरियाणा के नूंह जिले के तावडू में भी कुछ माह पहले एक दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर से की गई थी। वहां दुल्हन स्वाति की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई थी।  दूल्हे रोहित डागर के अनुसार यह उनके पिता की पुरानी इच्छा थी, जिसे उन्होंने पूरा किया। हेलिकॉप्टर अनाज मंडी में उतरा, जहां भारी भीड़ जुटी और पुलिस-फायर ब्रिगेड तैनात रही। इस मौके पर दुल्हन ने खुद को भाग्यशाली बताया। 

ये भी पढ़ें: NEET से लेकर कैंसर अस्पताल तक... भोपाल में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कई मुद्दों पर रखी राय

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts