Apple iPhone 18 Pro लॉन्चिंग के लिए तैयार! बड़ा डिस्प्ले, दमदार कैमरा और AI फीचर्स से होगा लैस

Apple के अपकमिंग iPhone 18 Pro को लेकर टेक जगत में चर्चाएं तेज हैं। कंपनी हर साल की तरह इस बार भी सितंबर में अपनी नई iPhone सीरीज पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Apple ने अभी लॉन्च डेट या फीचर्स को आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया है। लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18 Pro में पिछले मॉडल के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। इनमें बड़ा डिस्प्ले, छोटा Dynamic Island, बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और नए AI फीचर्स शामिल हैं।
सितंबर में हो सकता है लॉन्च
Apple के पिछले लॉन्च ट्रेंड को देखें तो कंपनी आमतौर पर सितंबर में अपनी नई iPhone सीरीज पेश करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 9 सितंबर को लॉन्च इवेंट आयोजित किया जा सकता है। वहीं, प्री-ऑर्डर 11 या 12 सितंबर से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इन तारीखों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कीमत की बात करें तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.39 लाख रुपए से 1.43 लाख रुपए के बीच हो सकती है। यह भी फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित अनुमान है।
6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले
iPhone 18 Pro में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार Dynamic Island का आकार भी छोटा कर सकता है। इससे स्क्रीन पर ज्यादा स्पेस मिलेगा और यूजर्स को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसके अलावा फोन में ज्यादा पावर एफिशिएंट LTPO+ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है।
कैमरे में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
कैमरा iPhone 18 Pro का सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में Variable Aperture कैमरा दिया जा सकता है। इससे यूजर्स को अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतर फोटो क्लिक करने में मदद मिलेगी। Variable Aperture की मदद से बैकग्राउंड ब्लर यानी बोकेह इफेक्ट को भी बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके साथ बेहतर इमेज सेंसर मिलने की भी उम्मीद है।
‘डोंट बी शाय’ की यंग गैंग का दिखा कूल अंदाज, आलिया भट्ट ने शेयर किया नया पोस्टर
बड़ी बैटरी और AI फीचर्स
बैटरी के मामले में भी iPhone 18 Pro को बड़ा अपग्रेड मिल सकता है। रिपोर्ट्स में 5,567mAh की बैटरी का दावा किया गया है, जबकि iPhone 17 Pro में 5,088mAh की बैटरी बताई गई है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो नए मॉडल में बेहतर बैटरी बैकअप देखने को मिल सकता है। इसके अलावा Apple नए AI फीचर्स पर भी फोकस कर सकता है। AI का इस्तेमाल फोटोग्राफी, सर्च, नोट्स और रोजमर्रा के कई कामों में किया जा सकता है। फिलहाल iPhone 18 Pro से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। ऐसे में अंतिम फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के लिए Apple की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।





















