सऊदी पर हूतियों का मिसाइल अटैक! ड्रोन और बैलिस्टिक से बनाया निशाना,‘अब और घातक जवाब देंगे’ की दी धमकी!

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी इलाके में स्थित एक सैन्य ठिकाने पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। हूतियों के मुताबिक, इस हमले में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। हमले के दौरान सैन्य हथियारों के डिपो और कमांड रूम को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है। हूती सैन्य प्रवक्ता याहिया सारी ने टेलीग्राम पर जारी एक बयान में इस हमले की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि हमले में बड़ी संख्या में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें इस्तेमाल की गईं और निशाने सटीक रहे।
शरूराह के सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना
हूतियों के अनुसार, हमला सऊदी अरब के शरूराह इलाके में मौजूद एक बड़े सैन्य ठिकाने पर किया गया। संगठन का दावा है कि सैन्य अड्डे के महत्वपूर्ण हिस्सों को निशाना बनाया गया। इनमें हथियार रखने वाले डिपो और कमांड एंड कंट्रोल रूम शामिल हैं। हालांकि, इस हमले से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने को लेकर स्वतंत्र रूप से जानकारी सामने नहीं आई है।
‘गोली चलाई तो टैंकर डुबो देंगे’… ईरान ने अमेरिकी ड्रोन बोट को बनाया निशाना, तेल टैंकरों पर भी हमला
हूती प्रवक्ता ने बताया जवाबी कार्रवाई
हूती सैन्य प्रवक्ता याहिया सारी ने इस हमले को यमन के खिलाफ सऊदी अरब की कथित सैन्य कार्रवाई का जवाब बताया। उन्होंने कहा कि अगर सऊदी अरब की ओर से हमले जारी रहे तो हूती आगे भी जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं। हूतियों ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए दावा किया कि आने वाले दिनों में देश के अंदरूनी इलाकों को भी निशाना बनाया जा सकता है। संगठन ने कहा कि सऊदी अरब को उसकी सैन्य क्षमता का अंदाजा हो जाना चाहिए।
यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 500 ड्रोन से बरसे बम; 9 लोगों की मौत
तीन हफ्तों में कई हमलों का दावा
हूतियों ने दावा किया है कि पिछले तीन हफ्तों के दौरान सऊदी अरब के कई बड़े शहरों और तेल कंपनी अरामको से जुड़े ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए गए हैं। इन दावों के बीच क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है। सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच लंबे समय से संघर्ष और सैन्य टकराव का दौर चलता रहा है।
लाल सागर का इलाका भी बना तनाव का केंद्र
यमन और सऊदी अरब के बीच तनाव का असर लाल सागर के आसपास के इलाकों में भी दिखाई देता रहा है। बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास स्थित मयून द्वीप को लेकर भी हूतियों की गतिविधियों की खबरें सामने आती रही हैं। यह इलाका रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से होकर अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है।



















