Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी में दुनिया के टॉप 3 लीडर कौन, Nvidia CEO जेन्सेन हुआंग ने बताया, अमेरिका लिस्ट से बाहर क्यों

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से चर्चा में हुआंग का बड़ा बयान, जर्मनी-जापान-चीन को बताया ग्लोबल लीडर, पिछले 50 साल में अमेरिका ने चीन को सौंपी मैन्युफैक्चरिंग, चीन के डिजिटल एडवांटेज की बताई वजह।
मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी में दुनिया के टॉप 3 लीडर कौन, Nvidia CEO जेन्सेन हुआंग ने बताया, अमेरिका लिस्ट से बाहर क्यों
Nvidia CEO जेन्सेन हुआंग

न्यूयॉर्क। हाल ही में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ हुई चर्चा में एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने उन तीन देशों के नाम बताए जो इस समय मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी में दुनिया को लीड कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अमेरिका उनकी इस लिस्ट में क्यों नहीं है। चीन की औद्योगिक ताकत पर बात करते हुए हुआंग ने कहा कि बीजिंग को एक स्पेशल एडवांटेज मिला है। उसका मॉडर्न इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन उसी टाइम हुआ जब डिजिटल एज शुरू हो रहा था। हुआंग के मुताबिक, प्रोडक्शन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के मामले में ग्लोबल पावर्स मुख्य तौर पर तीन देशों के आसपास केंद्रित हैं। यह देश हैं जर्मनी, जापान और चीन। हुआंग ने कहा, "पिछले 50 सालों में मौजूदा औद्योगिक क्रांति जो कंप्यूटिंग और डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़ी है, के चलते अमेरिका ने अपनी हेवी मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन वर्क और टेक्निकल स्किल्स का एक बड़ा हिस्सा चीन को ट्रांसफर कर दिया है। इसलिए अब दुनिया में फिर से तीन मुख्य लीडर हैं- जर्मनी, जापान और चीन। 

कीबोर्ड फोन से AI रोबोट तक: BlackBerry का बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, 275 मिलियन गाड़ियों वाले QNX के बाद अब Physical AI पर दांव

चीन को क्या बढ़त मिली

हुआंग ने बताया कि चीन को जो फायदा मिला है, वह सही टाइमिंग की वजह से है। क्योंकि चीन में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कंप्यूटिंग के राइज (उदय) के साथ-साथ हुआ, इसलिए वहां का मैन्युफैक्चरिंग बेस शुरू से ही डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ डेवलप हुआ। इससे पूरा देश बड़े पैमाने पर कंप्यूटराइज्ड हो गया। आज शायद चीन ही इकलौता ऐसा देश है जो मैन्युफैक्चरिंग और कंप्यूटर साइंस दोनों ही फील्ड में गहराई से जुड़ा हुआ है।

अमेरिकी बैन ने चीन के विकास को तेज किया

एनवीडिया की GTC बर्लिन कॉन्फ्रेंस के दौरान CNBC से बात करते हुए कंपनी के CEO ने कहा कि अमेरिका की तरफ से निर्यात पर रोक और और ट्रेड बैन ने चीन को अपनी डोमेस्टिक चिप मैन्युफैक्चरिंग तेज करने और टेक्नोलॉजी के मामले में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है। मौजूदा अमेरिकी ट्रेड रूल्स के तहत चीन को एडवांस्ड प्रोसेसर का एक्सपोर्ट बैन है, जिसमें एनवीडिया के हाई-एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस GPU भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई चाइनीज कंपनियों ने साउथ-ईस्ट एशिया में मौजूद थर्ड-पार्टी डेटा सेंटर्स के जरिए इस कंप्यूटिंग पावर तक एक्सेस बना लिया है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts