Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

2030 तक अपना एयर डिफेंस कवच तैयार करेगा ऑस्ट्रेलिया, इजराइल के आयरन डोम इंटरसेप्टर और अमेरिका के पैट्रियट सिस्टम पर नजर

संसदीय समिति में रक्षा अधिकारियों का खुलासा, यूक्रेन-मध्य पूर्व युद्ध से लिया सबक, 2030 की शुरुआत तक ग्राउंड-बेस्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम का लक्ष्य, राफेल और रेथियॉन के जॉइंट इंटरसेप्टर पर विचार, मरीन भी कर रहे इस्तेमाल।
2030 तक अपना एयर डिफेंस कवच तैयार करेगा ऑस्ट्रेलिया, इजराइल के आयरन डोम इंटरसेप्टर और अमेरिका के पैट्रियट सिस्टम पर नजर
रिप्रेजेंटेटिव इमेज।

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने गुरुवार को एक संसदीय समिति को बताया कि ऑस्ट्रेलिया अपना एयर डिफेंस सिस्टम बनाने की कोशिशों के तहत इजराइल के आयरन डोम के लिए विकसित मिसाइल इंटरसेप्टर हासिल करने पर विचार कर रहा है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलती वॉर-सीन से सबक लेते हुए ऑस्ट्रेलिया का टारगेट 2030 के दशक की शुरुआत तक एक ग्राउंड-बेस्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैयार करना है। 

ईरान पर हमले से पहले पेंटागन में बड़ा फेरबदल, रणनीति और योजना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया पद से हटे, ट्रंप प्रशासन पर उठे सवाल

कई ऑप्शंस पर किया जा रहा विचार

डिस्कस किए जा रहे ऑप्शंस में अमेरिका का पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम और इजराइली डिफेंस कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स द्वारा आयरन डोम के लिए डेवलप किया गया मिसाइल इंटरसेप्टर शामिल है।एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन इंटरसेप्टर्स का हाल ही में अमेरिकी मरीन कोर के लिए डेवलप किए गए एक नए सिस्टम में इस्तेमाल किया गया है। इन्हें अमेरिकी कंपनी रेथियॉन के साथ मिलकर बनाया गया है।

आयरन डोम के बारे में जानें

इजराइल का आयरन डोम एक शॉर्ट-टू-मीडियम रेंज वाला एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे इजराइली डिफेंस कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स ने डेवलप किया है। राफेल के मुताबिक, 2011 से अब तक इस सिस्टम ने 10,000 से ज्यादा सक्सेसफुल इंटरसेप्शन किए हैं। इसका सक्सेस रेट 90 प्रतिशत से अधिक रहा है। इसे रॉकेट, आर्टिलरी शेल, मोर्टार, क्रूज मिसाइल और यूएवीज सहित कई तरह के एरियल थ्रेट्स को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है।

कई वर्जन हैं आयरन डोम सिस्टम के

आयरन डोम सिस्टम एयर डिफेंस सिस्टम के एक बड़े परिवार का हिस्सा है। इसमें इसका नेवल वर्जन सी-डोम और मोबाइल कॉन्फिगरेशन वाला आई-डोम भी शामिल है। इन सिस्टम्स को सिविलियन एरियाज, मिलिट्री फोर्सेज, मेरीटाइम एसेट्स और स्ट्रैटेजिक इंफ्रास्ट्रक्चर की सिक्योरिटी के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, आयरन डोम के आर्किटेक्चर को एक लेयर्ड एयर डिफेंस नेटवर्क के पार्ट के तौर पर दूसरे सेंसर और कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है।

यूएस मरीन ने भी आयरन डोम को चुना

राफेल का ये भी कहना है कि यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कोर ने अपनी एक्सपेडिशनरी एयर डिफेंस कैपेबिलिटी को मजबूत करने के लिए इस सिस्टम को चुना है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, जून में गुआम में हुए एक रीजनल मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान अमेरिकी मरीन ने ट्रक पर लगे मीडियम-रेंज इंटरसेप्टर का टेस्ट किया। इस एक्सरसाइज में ऑस्ट्रेलिया ने भी हिस्सा लिया था।

 ऑस्ट्रेलिया-इजराइल हथियारों में खरीदी नहीं

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया, इजराइल को हथियार नहीं बेचता है और इजराइली डिफेंस इक्विपमेंट की संभावित खरीद को लेकर राजनीतिक स्तर पर सवाल उठाए गए हैं। इस मुद्दे पर पूछे जाने पर सरकार के मंत्री मरे वॉट ने समिति से कहा, सरकार हमेशा सबसे उपयुक्त मिलिट्री टेक्नोलॉजी लाने कराने का प्रयास करेगी। एयर मार्शल रॉबर्ट चिपमैन ने  इस संबंध में बताया कि 2027 में होने वाले टैलिसमैन सेबर मिलिट्री एक्सरसाइज से जुड़ी एक कॉम्पिटिटिव सेलेक्शन प्रोसेस के बाद सेना अगले साल सरकार को अपना रिकमेंडेशंस सौंपेगी।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts