Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'जहाज पर बैठो, ईरान जाओ'!बवाल करने वालों को संभल CO की चेतावनी, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के संभल में अलविदा जुमे और ईद से पहले कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान CO असमोली कुलदीप सिंह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा अगर किसी को ईरान के लिए इतना दर्द है तो वह उस जहाज में बैठकर वहां चला जाए जो ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाने जा रहा है।
बवाल करने वालों को संभल CO की चेतावनी, वीडियो वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में आने वाले अलविदा जुमे और ईद के त्योहार को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें: मस्जिद में नमाज अदा करने से पुलिस कैसे रोक सकती! अगर पद नहीं संभल रहा तो कलेक्टर-SP इस्तीफा दें- इलाहाबाद HC

    CO असमोली कुलदीप ने साफ कहा कि ईरान के लिए छाती पीटोगे तो इलाज होगा। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    वीडियो में CO कहते हैं कि अगर किसी को दिक्कत है तो वह उस जहाज में बैठ जाए जो ईरान में फंसे भारतीयों को लेने जा रहा है और ईरान की तरफ से लड़े।

    यह भी पढ़ें: 92 करोड़ का इनाम और ईरानी नेताओं की तलाश… ट्रंप के टारगेट पर मोजतबा खामेनेई समेत कौन-कौन?

    बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाना था। अधिकारियों ने साफ कहा कि त्योहार में किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिससे माहौल खराब हो। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की कि सभी लोग मिलकर त्योहार मनाएं और ऐसे किसी भी काम से बचें जिससे तनाव पैदा हो सकता है।

    रील बनाने वालों को दी सख्त चेतावनी

    बैठक के दौरान CO असमोली कुलदीप सिंह ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कुछ लोग सोशल मीडिया पर वीडियो या रील बनाकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति रील बनाने या वायरल होने के चक्कर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    CO ने साफ कहा कि पुलिस और प्रशासन सभी लोगों के साथ मिलकर त्योहार मनाने के लिए तैयार है, लेकिन अगर कोई एक व्यक्ति भी व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

    ईरान और इजरायल के मुद्दे पर भी बरसे

    बैठक में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भी प्रशासन ने स्पष्ट रुख अपनाया। अधिकारियों ने कहा कि ईरान या इजरायल के समर्थन में किसी भी तरह की नारेबाजी की अनुमति नहीं होगी। सीओ कुलदीप सिंह ने ये भी कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया या सार्वजनिक जगहों पर दूसरे देशों के मुद्दों को लेकर भावनाएं भड़काने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों में प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

    सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं

    प्रशासन ने नमाज को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि नमाज केवल मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी।
    किसी भी हालत में सड़क, बाजार या किसी सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। अगर किसी मस्जिद में ज्यादा भीड़ होती है तो वहां एक ही स्थान पर दो बार नमाज पढ़ने की व्यवस्था की जा सकती है।

    शांति बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

    बैठक के अंत में अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और पुलिस लगातार निगरानी रखेगी। अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने, नारेबाजी करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts