सागर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, सिर पर किए कई वार; वारदात CCTV में कैद

सागर। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मानस नगर निवासी अंकित पटेल के रूप में हुई है, जबकि घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।
पैराडाइज होटल के सामने हुआ विवाद
CCTV फुटेज में होटल के बाहर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। दोपहर करीब 2.39 बजे दो युवक आपस में विवाद करते नजर आते हैं, इसी दौरान उनमें से एक युवक ने लोहे का पाइप निकालकर अंकित पर लगातार हमला करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: 20 लाख नहीं मिले तो आगजनी और जान से मारने की धमकी, खिलचीपुर पुलिस ने 3 को पकड़ा
जमीन पर गिरने के बाद भी करता रहा हमला
हमले के दौरान अंकित जमीन पर गिर गया, लेकिन आरोपी ने इसके बाद भी पाइप से उस पर वार करना जारी रखा। कुछ देर बाद एक अन्य युवक ने आरोपी को धक्का देकर अलग किया, जिसके बाद वह मौके से भाग गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अंकित पटेल के रूप में हुई है, जो मानस नगर का रहने वाला था।
ये भी पढ़ें: गुना में महिला की मौत के बाद बवाल, अस्पताल में तोड़फोड़, ओवरब्रिज पर 2 घंटे चक्काजाम
CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश जारी
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, वहीं अभी तक विवाद की वजह सामने नहीं आई है।




















