Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बांग्लादेश में SAFF चैंपियनशिप 2026 का आगाज 5 नवंबर से, पहले मैच में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

SAFF चैंपियनशिप 2026 का आगाज 5 नवंबर को भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मैच से होगा। भारतीय दर्शक SAFF लाइव स्ट्रीमिंग पर मुकाबले मुफ्त देख सकेंगे।
बांग्लादेश में SAFF चैंपियनशिप 2026 का आगाज 5 नवंबर से, पहले मैच में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 5 नवंबर से SAFF (South Asian Football Federation) चैंपियनशिप 2026 शुरू होगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें दोपहर 3 बजे मैदान पर उतरेंगी।

इस बार प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें भारत, पाकिस्तान, मालदीव, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका शामिल हैं। नेपाल इस बार प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेगा। FIFA के प्रतिबंध के कारण नेपाल टूर्नामेंट से बाहर है।

भारत पाकिस्तान मैच लाइव कहां देखें?

भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। VETO ने टूर्नामेंट के स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल किए हैं। दर्शक भारत पाकिस्तान मैच लाइव बिना सब्सक्रिप्शन शुल्क देख सकेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 25 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 16 बार जीत दर्ज की है। इस बार भारतीय टीम की नजर 17वीं जीत पर होगी।

भारत अब तक नौ बार SAFF चैंपियनशिप का खिताब जीत चुका है। टीम इस बार दसवीं ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। ग्रुप स्टेज में भारत का दूसरा मुकाबला 11 नवंबर को होगा। उस दिन भारतीय टीम मालदीव से भिड़ेगी।

TMC के नए लोगो में फुटबॉल खिलाड़ी का चिन्ह, ममता गुट ने शुरू किया प्रचार

SAFF चैंपियनशिप 2026 में दो ग्रुप

टूर्नामेंट में छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान और मालदीव शामिल हैं। ग्रुप B में बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका को जगह मिली है। दोनों ग्रुप की टीमें आपस में मुकाबले खेलेंगी। इसके बाद प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

पहली बार इस्तेमाल होगी VAR तकनीक

SAFF चैंपियनशिप 2026 में पहली बार VAR तकनीक इस्तेमाल होगी। VAR यानी वीडियो असिस्टेंट रेफरी तकनीक से रेफरी को फैसले लेने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में किया जाएगा। ग्रुप स्टेज के दौरान इसका टेस्ट रन भी होगा। हालांकि, ग्रुप मुकाबलों में इसका इस्तेमाल आंतरिक उद्देश्यों तक सीमित रहेगा।

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ के महासचिव पी. कट्टेल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद बांग्लादेश को मेजबानी मिली है। संगठन नवंबर के मौसम को लेकर भी उत्साहित है।

लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, अर्जेंटीना की जर्सी को कहा अलविदा

SAFF चैंपियनशिप का पूरा शेड्यूल...

टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बांग्लादेश में खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है-

ग्रुप स्टेज के मुकाबले

तारीख

मुकाबला

समय

5 नवंबर

पाकिस्तान vs भारत

दोपहर 3 बजे

5 नवंबर

भूटान vs बांग्लादेश

शाम 7:30 बजे

8 नवंबर

मालदीव vs पाकिस्तान

दोपहर 3 बजे

8 नवंबर

श्रीलंका vs भूटान

शाम 7:30 बजे

11 नवंबर

भारत vs मालदीव

दोपहर 3 बजे

11 नवंबर

बांग्लादेश vs श्रीलंका

शाम 7:30 बजे

सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

तारीख

मुकाबला

समय

14 नवंबर

ग्रुप B विजेता vs ग्रुप A उपविजेता (सेमीफाइनल-1)

दोपहर 2:30 बजे

14 नवंबर

ग्रुप A विजेता vs ग्रुप B उपविजेता (सेमीफाइनल-2)

रात 8 बजे

17 नवंबर

फाइनल

शाम 7:30 बजे

टूर्नामेंट का समापन 17 नवंबर को फाइनल मुकाबले के साथ होगा।

कब शुरू हुई थी SAFF चैंपियनशिप?

SAFF चैंपियनशिप दक्षिण एशियाई देशों की प्रमुख फुटबॉल प्रतियोगिता है। इसका पहला संस्करण 1993 में पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उस समय प्रतियोगिता को SAARC गोल्ड कप कहा जाता था। 1995 में इसका नाम साउथ एशियन गोल्ड कप रखा गया। 1997 से 2005 तक इसे SAFF गोल्ड कप कहा गया। 2008 से इसका नाम SAFF चैंपियनशिप हो गया।

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और मालदीव संस्थापक सदस्य बने। भूटान 2000 में संगठन से जुड़ा था। अफगानिस्तान ने 2005 में सदस्यता ली थी। हालांकि, 2015 में उसने SAFF छोड़कर CAFA में शामिल होने का फैसला किया।

भारत सबसे सफल टीम, नौ बार जीता खिताब

भारत इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है। भारतीय टीम ने अब तक नौ बार खिताब अपने नाम किया है। पहला खिताब भारत ने 1993 में जीता था। इसके बाद भारत ने 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 और 2023 में ट्रॉफी जीती। इस बार टीम के सामने दसवां खिताब जीतने की चुनौती होगी।

Jitendra Shrivastava
By Jitendra Shrivastava

Latest Posts