Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर की माधव बस्ती में निकला RSS का पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने प्रमुख मार्गों से किया भ्रमण

सोहागपुर की माधव बस्ती में मंगलवार को RSS का पथ संचलन निकला। जिला प्रचारक नरेंद्र मिश्रा ने पंच परिवर्तन के पांच सामाजिक विषयों पर विचार रखे।
सोहागपुर की माधव बस्ती में निकला RSS का पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने प्रमुख मार्गों से किया भ्रमण

सोहागपुर। नगर की माधव बस्ती में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। काली मंदिर परिसर से प्रारंभ हुआ यह संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः अपने प्रारंभ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन में बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

 समाज में जागरूकता की आवश्यकता

इस अवसर पर मंचासीन जिला प्रचारक नरेंद्र मिश्रा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ की पंच परिवर्तन की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार, कुटुंब प्रबोधन एवं स्वदेशी जैसे पांच प्रमुख सामाजिक विषयों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही राष्ट्र का संरक्षण है। भारतीय संस्कृति में सदैव प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की परंपरा रही है। इसी दृष्टिकोण के तहत संघ ने पर्यावरण संरक्षण को पंच परिवर्तन के प्रमुख आयामों में शामिल किया है। उन्होंने स्वयंसेवकों से इन विषयों को अपने व्यक्तिगत जीवन और सामाजिक व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।

नर्मदापुरम में दिव्यांगजनों के लिए मेडिकल कैंप शुरू, 6 नवंबर तक पांच विकासखंडों में होंगे परीक्षण

15 वार्डों से तीन बस्तियों का गठन

कार्यक्रम में जिला कार्यवाह संजू सिलावट एवं नगर कार्यवाह मृणाल घरामी भी मंचासीन रहे। विभाग गौ सेवा संयोजक जीवन दुबे ने बताया कि संघ के कार्य विस्तार की दृष्टि से नगर के 15 वार्डों को तीन भागों में विभाजित कर तीन बस्तियों का गठन किया गया है। इनमें दायित्ववान कार्यकर्ताओं के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि माधव बस्ती से पहले नगर की केशव एवं श्रीराम बस्ती में भी पथ संचलन निकाले जा चुके हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के मंडलों में भी परंपरानुसार पथ संचलन आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण अंचल में एक मंडल के अंतर्गत 10 गांवों को शामिल किया गया है।

माधव बस्ती के पथ संचलन के दौरान खंड व्यवस्था प्रमुख हिमांशु पटेल, उत्तम घरामी, प्रकाश मंडल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts