Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वाराणसी: अखिलेश यादव बोले- विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, सीधे मुख्यमंत्री बनेंगे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वाराणसी में कहा कि वह इस बार भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और लोकसभा से सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों, कारोबारियों और वाराणसी के नाव चलाने वालों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
वाराणसी: अखिलेश यादव बोले- विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, सीधे मुख्यमंत्री बनेंगे
अखिलेश यादव बोले- विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, सीधे मुख्यमंत्री बनेंगे

वाराणसी। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर काशी में मेट्रो बनाई जाएगी और दूसरे जिलों में भी दूध और खाना उपलब्ध कराने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि सपा वाराणसी और आजमगढ़ दोनों सीटें जीतने जा रही है।

विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के दिए संकेत

वाराणसी में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि पहले की तरह इस बार भी वह लोकसभा से सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि जब वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ते हैं, तभी मुख्यमंत्री बनते हैं, इसलिए इस बार भी यही करना उनके लिए शुभ रहेगा। साल 2012 में जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब वह कन्नौज से सांसद थे। बाद में वह एमएलसी बने थे।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन से किया इनकार; ओवैसी पर भी साधा निशाना

सरकार बनी तो काशी में मेट्रो बनाएंगे-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वाराणसी में मेट्रो बनाई जाएगी। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार सर्किल रेट क्यों नहीं बढ़ने दे रही है, क्योंकि वह गरीबों और किसानों के विरोध में है। उन्होंने कहा कि लखनऊ और आगरा एक्सप्रेसवे बनाते समय उनकी सरकार ने किसानों को उचित मुआवजा दिया था, लेकिन मौजूदा सरकार ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने साफ किया कि समाजवादी पार्टी कभी विकास के खिलाफ नहीं रही है।

ठेकेदारों को लेकर सरकार पर निशाना

सपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने सुना है कि बनारस को बाहर के ठेकेदारों के हवाले कर दिया गया है। यहां नाव चलाने वाले लोग भी दुखी हैं और जनता मौजूदा सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर दूसरे जिलों में भी लोगों को दूध और खाना उपलब्ध कराने के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे। अखिलेश ने दावा किया कि बनारस और आजमगढ़ की लौंगलता खाकर वह मुंह मीठा करेंगे, क्योंकि पार्टी दोनों जगह जीतने जा रही है। उन्होंने नारा दिया, भाजपा हटे, संकट मिटे।

Breaking News

दाल मंडी प्रोजेक्ट पर उठाए सवाल

वाराणसी के चर्चित दाल मंडी प्रोजेक्ट को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि 180 से ज्यादा मकानों और 500 से अधिक दुकानों पर बुलडोजर चलवा दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर वाराणसी में मेट्रो बन गई होती तो दाल मंडी के लोगों के साथ अन्याय नहीं करना पड़ता। उन्होंने इस परियोजना को लेकर सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए और कहा कि विकास के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है।

भाजपा पर हेराफेरी का आरोप

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा जब मुद्दों के आधार पर चुनाव नहीं जीत पाती, तब हेराफेरी का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूक हुए और PDA प्रहरी भी सतर्क रहे, इसलिए भाजपा की फॉर्म-7 भरवाने की कोशिश सफल नहीं हो सकी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके सभी कार्यक्रम बंद कर देने चाहिए। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें बुलडोजर लेकर सीधे धीरेन्द्र शास्त्री के आश्रम पहुंच जाना चाहिए।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts