Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दीया मिर्जा के बयान पर हुआ था विवाद, अब सुनीता आहूजा ने पटाखों को लेकर क्या कहा?

दीया मिर्जा के प्रदूषण मुक्त दिवाली कैंपेन पर विवाद के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी पटाखे न जलाने की अपील की। जानिए उन्होंने क्या कहा।
दीया मिर्जा के बयान पर हुआ था विवाद, अब सुनीता आहूजा ने पटाखों को लेकर क्या कहा?

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीया मिर्जा के प्रदूषण मुक्त दिवाली कैंपेन को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पटाखों की तेज आवाज से जानवर डर जाते हैं। इसके अलावा घर में रहने वाले बुजुर्गों और मरीजों को भी परेशानी होती है। सुनीता ने लोगों से दिवाली पर पटाखों के बजाय परिवार के साथ समय बिताने, खाना खाने, डांस करने और गाने गाने की अपील की।

सुनीता आहूजा ने क्या कहा?

मंगलवार को सुनीता आहूजा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बातचीत में लोगों से जिम्मेदारी के साथ दिवाली मनाने की अपील की। सुनीता ने कहा, "मैं आप सभी से गुजारिश करना चाहती हूं कि दिवाली पर पटाखे बिल्कुल ना जलाएं, क्योंकि कुत्ते डर जाते हैं। जिन लोगों के घर में बुजुर्ग हैं, उनके लिए भी पटाखों की आवाज अच्छी नहीं होती।" उन्होंने आगे कहा कि लोग दिवाली पर घर में ताश खेलें, अच्छा खाना खाएं, डांस करें और गाने गाएं, लेकिन बहुत ज्यादा पटाखे न जलाएं। सुनीता के मुताबिक, जानवर डरते हैं और वे बोलकर अपनी परेशानी नहीं बता सकते। इसलिए त्योहार के दौरान उनका और घर के बुजुर्गों का भी ध्यान रखना चाहिए।

दीया मिर्जा के कैंपेन पर क्यों हुआ विवाद?

सुनीता का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक्ट्रेस दीया मिर्जा का बीएमसी के प्रदूषण मुक्त दिवाली कैंपेन में शामिल होना विवाद की वजह बना हुआ है। बीएमसी ने दीया को इस कैंपेन के जरिए लोगों से जिम्मेदारी के साथ दिवाली मनाने और वायु प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों से बचने की अपील करने के लिए शामिल किया था। इस कैंपेन के तहत दीया का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न जलाने की अपील करती नजर आई थीं। यह अपील बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों के मुताबिक की गई थी। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद कुछ राजनीतिक नेताओं ने दीया की आलोचना की। विवाद के बीच बीएमसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो हटा दिया।

Breaking News

बॉम्बे हाईकोर्ट ने वीडियो दोबारा अपलोड करने को कहा

यह मामला 3 नवंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने दीया मिर्जा के खिलाफ बयान देने वाले बीजेपी नेताओं की आलोचना की। साथ ही बीएमसी को हटाए गए वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर अपलोड करने का निर्देश दिया।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts