Nepal Helicopter Crash: लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, एक विदेशी यात्री की मौत; वीडियो वायरल
नेपाल के सोलुखुंबु से एक बड़े हेलीकॉप्टर हादसे की खबर सामने आई है। यहां लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी है।

Fishtail Air और Air Dynasty के हेलीकॉप्टरों की टक्कर
नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र से बड़े हेलीकॉप्टर हादसे की खबर सामने आई है। यहां फेरीचे (Pheriche) में लैंडिंग की कोशिश के दौरान फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। यह हादसा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8:15 बजे हुआ। हादसे में एक विदेशी यात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। हादसे का डरावना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों हेलीकॉप्टरों को टकराते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। संबंधित अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है...



















