TMC के नए लोगो में फुटबॉल खिलाड़ी का चिन्ह, ममता गुट ने शुरू किया प्रचार

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी गुट ने नया TMC लोगो जारी किया है। लोगो में चुनाव आयोग का अंतरिम फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिन्ह शामिल है।
TMC के नए लोगो में फुटबॉल खिलाड़ी का चिन्ह, ममता गुट ने शुरू किया प्रचार
TMC के नए लोगो में फुटबॉल खिलाड़ी का चिन्ह

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे विवाद के बीच ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने सोमवार, 21 सितंबर को अपना नया लोगो जारी किया। नए लोगो के केंद्र में चुनाव आयोग की ओर से आवंटित फुटबॉल खिलाड़ी का अंतरिम चुनाव चिन्ह रखा गया है। यह कदम पार्टी के पुराने नाम और पारंपरिक चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर रोक के बाद उठाया गया है। चुनाव आयोग ने आगामी उपचुनावों के लिए ममता बनर्जी के गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिन्ह दिया है। वहीं, दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और लिफाफा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। यह व्यवस्था फिलहाल उपचुनावों के लिए अंतरिम तौर पर लागू है।

नए लोगो में क्या है खास

ममता गुट की ओर से जारी नए लोगो में नीले रंग की पृष्ठभूमि के बीच फुटबॉल खिलाड़ी का प्रतीक दिखाई देता है। इसके चारों ओर सफेद रंग में ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ लिखा गया है। लोगो के दोनों ओर केसरिया, सफेद और हरे रंग की पट्टियां भी लगाई गई हैं। पार्टी ने अपने नेताओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से नए लोगो और चुनाव चिन्ह का प्रचार करने को कहा है, ताकि आगामी चुनाव में मतदाताओं के बीच नई पहचान को लेकर जानकारी पहुंचाई जा सके।

ये भी पढ़ें: ईडी की कार्रवाई: 70 करोड़ की एमडी ड्रग तस्करी में हैदराबाद और मंदसौर में 90 लाख से ज्यादा की संपत्तियां कुर्क

पुराने चुनाव चिन्ह पर चुनाव आयोग की रोक

यह पूरा घटनाक्रम तृणमूल कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी विवाद के बीच सामने आया है। चुनाव आयोग ने दोनों गुटों के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद के बाद ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और पारंपरिक फूल और घास वाले चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद दोनों गुटों को उपचुनाव के लिए अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है।

ये भी पढ़ें: बंडा जहरीली शराब कांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 58 में से 40 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदली राजनीतिक पहचान

नए लोगो और चुनाव चिन्ह की घोषणा ऐसे समय हुई है जब पश्चिम बंगाल में उपचुनाव होने वाले हैं। नंदीग्राम सीट के उपचुनाव में ममता बनर्जी के गुट ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है, जबकि रेजीनगर सीट पर चुनावी मुकाबला भी इस नए राजनीतिक समीकरण के बीच हो रहा है। ममता गुट के लिए अब नए चुनाव चिन्ह को मतदाताओं तक पहुंचाना एक प्रमुख संगठनात्मक काम है। इसी वजह से पार्टी नेताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों को नए लोगो के प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts