
आईपीएल 2022 के 15वें सीजन का 18वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। टॉस हारकर जीतकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 151 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए बैंगलोर ने मुंबई को 7 विकेट से हराकर सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
7 विकेट से जीता बैंगलोर
152 रन के स्कोर का पीछा करते हुए बैंगलोर ने धीमी शुरू की। फाफ और अनुज रावत ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। इस दौरान फाफ 16 रन बना कर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद अनुज और कोहली ने टीम को संभाला। अनुज ने इस दौरान आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने 80 रन की साझेदारी की। इस दौरान रावत 60 रन बना कर रन आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद कार्तिक और मैक्सवेल ने टीम को जीत दिला दी। ये बंगलौर को तीसरी जीत है।
मुंबई ने बैंगलोर को दिया 152 रन का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 20 ओवर में 151 रन बनाए हैं। पहले जहां मुंबई ने अपने शुरुआती विकेट तेजी से खोए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। यादव ने 37 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव जड़ा अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव ने 32 गेंदों में शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सीजन का लगातार दूसरी पचासा जड़ा।
मुंबई के 100 रन हुए पूरे
मुंबई इंडियंस ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हसरंगा के आखिरी ओवर में आए नौ रन। सूर्यकुमार यादव और जयदेव उनादकट के बीच अहम साझेदारी। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 108/6
रमनदीप सिंह हुए आउट
हर्षल पटेल ने अपने दूसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल कर ली है। हर्षल ने ओवर की दूसरी गेंद पर रमनदीप सिंह को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 80/6
पोलार्ड भी लौटे पवेलियन
मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कीरोन पोलार्ड पहली ही गेंद पर हसरंगा का शिकार हो गए और बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हुए। मुंबई ने 12 रन बनाने में अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 64/5
मुंबई को लगा चौथा झटका
तिलक वर्मा रन लेना चाहते थे लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की शानदार फील्डिंग और सटीक थ्रो की वजह से बिना खाता खोले रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
मुंबई का तीसरा विकेट गिरा
मुंबई इंडियंस ने अपना तीसरा बड़ा विकेट गंवा दिया है। इशान किशन 28 गेंदों में 26 रन बनाकर आकाशदीप की गेंद पर सिराज को कैच दे बैठे।
डेवाल्ड ब्रेविस पवेलियन लौटे
बेबी एबी के नाम से मशहुर डेवाल्ड ब्रेविस सस्ते में पवेलियन लौटे। मुंबई ने उनकी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए उन्हें ऊपर भेजा था लेकिन वह यहां फेल रहे। ब्रेविस को हसरंगा ने एलबीडब्ल्यू किया। वह 11 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए।
कप्तान रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 15 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षल पटेल ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कैच किया
दोनों टीमें इस प्रकार
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (wk), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (wk), डेविड विली, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?
IPL में मुंबई और बेंगलुरु की टीमें अब तक 29 बार आमने-सामने आईं हैं। इस दौरान 17 बार MI ने बाजी मारी हे, तो वहीं 12 में RCB ने जीत हासिल की है। मुंबई ने बेंगलुरु के विरुद्ध एक इनिंग में मैक्सिमम 213 और मिनिमम 111 रन बनाए हैं। वहीं बेंगलुरु ने एक पारी में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा 235 और सबसे कम 122 रन बनाए हैं।