Big Update... RBI ने दी Paytm Payments Bank को 15 दिन की मोहलत, अब 29 फरवरी को बंद नहीं होंगे ट्रांजेक्शन

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को 15 दिनों की राहत दी है। बैंक की मोहलत मिलने के बाद अब 29 फरवरी के 15 दिनों बाद तक बैंक में डिपॉजिट, क्रेडिट और अन्य ट्रांजेक्शन हो सकेंगे। आरबीआई के निर्देश के मुताबिक अब 15 मार्च तक Paytm Bank के कस्टमर अकाउंट, वॉलेट, फास्टैग में जमा या भुगतान स्वीकार जारी रहेगा।आरबीआई ने आज पेटीएम पेमेंट्स बैंक से कहा कि ग्राहकों की जमा राशि बिना किसी रुकावट के निकालने दी जाए।





















