पटना में छात्रों का हंगामा: पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में

पटना के गर्दनीबाग में BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन मंगलवार को उग्र हो गया। सीएम हाउस का घेराव करने निकले छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और CRPF जवानों से उनकी झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया।
पटना में छात्रों का हंगामा: पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में
पटना में छात्रों का हंगामा: पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना। छात्र PT-मेन, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान एक छात्र घायल हुआ, जबकि एक छात्रा बेहोश हो गई। पुलिस पर पत्थरबाजी में टाउन DSP समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया है।

बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला पहुंचे छात्र

ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के छात्र मंगलवार को CM हाउस का घेराव करने निकले थे। जेपी गोलंबर पर पुलिस और CRPF जवानों की तैनाती के बावजूद छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला पहुंच गए। यहां छात्रों और CRPF जवानों के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन के दौरान एक छात्र का सिर फट गया, जबकि एक छात्रा बेहोश हो गई। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया, वहीं पानी की बौछार के बीच कुछ छात्र शैंपू लगाकर नहाते नजर आए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में H1N1 के 2308 केस! सरकार अलर्ट, CM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

पत्थराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस की ओर पत्थर फेंके, जिसमें टाउन DSP कामाख्या नारायण सिंह घायल हो गए। कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ छात्रों को दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर बख्तरबंद गाड़ी भी बुलाई गई, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किया जाता है।

Breaking News

18 अगस्त से धरने पर बैठे हैं छात्र

गर्दनीबाग में छात्र 18 अगस्त से धरने पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में BPSC TRE-4 में PT-मेन व्यवस्था, नेगेटिव मार्किंग हटाना और 100% डोमिसाइल लागू करना शामिल है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने छात्रों के प्रदर्शन पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।'

ये भी पढ़ें: साइबर सिक्योरिटी और AI में करियर बनाने वालों के लिए बड़ा मौका, Indian Army ने शुरू किया Terrier Cyber Quest 2026

विवाद बढ़ने पर एग्जाम कंट्रोलर ने मांगी माफी

राजेश कुमार सिंह के बयान के बाद प्रदर्शनकारी छात्र भड़क गए। इससे पहले भी एक विवादित टिप्पणी को लेकर मामला गरमाया था। विवाद बढ़ने के बाद BPSC एग्जाम कंट्रोलर ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच छात्रों का आंदोलन और पुलिस-प्रशासन के साथ टकराव जारी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts