शोपियां में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 6 संदिग्ध मददगार गिरफ्तार; ग्रेनेड और AK-47 मैगजीन बरामद

जम्मू-कश्मीर। शोपियां जिले में आतंक के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियानों में 6 संदिग्ध आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हैंड ग्रेनेड, AK-47 की मैगजीन, कारतूस और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए गए हैं।
पुलवामा में आतंकियों की मदद के आरोप में 2 संदिग्ध गिरफ्तार
हीरपोरा में नाका चेकिंग के दौरान 3 गिरफ्तार
पहली कार्रवाई हीरपोरा इलाके में नाका चेकिंग के दौरान की गई। सुरक्षाबलों ने JK18B-6130 नंबर की मोटरसाइकिल को रोककर उस पर सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान कुलगाम के चद्दर निवासी जुनैद मुजफ्फर डार, आमिर यूसुफ और मतलहामा निवासी जुनैद बशीर डार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए गए। मामले में हीरपोरा थाने में FIR नंबर 84/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इमामसाहिब में संयुक्त गश्त के दौरान कार्रवाई
दूसरी कार्रवाई इमामसाहिब इलाके में पुलिस, 34 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन की संयुक्त गश्त के दौरान हुई। संयुक्त टीम ने तीन संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, AK-47 की दो मैगजीन, 20 कारतूस और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए गए। इन आरोपियों की पहचान अनंतनाग निवासी हारिस मंजूर, आशिक हुसैन और आरिफ अहमद कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में इमामसाहिब थाने में FIR नंबर 59/2026 दर्ज किया गया है।
सुरक्षाबलों ने सोपोर के एक खाली घर से हथियार बरामद किए
आतंकी कनेक्शन की जांच जारी
सुरक्षा एजेंसियां दोनों मामलों की गहराई से जांच कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों की गतिविधियों और संभावित आतंकी संपर्कों का पता लगाया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बरामद हथियार और आपत्तिजनक सामग्री आरोपियों तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।





















