PlayBreaking News

राजस्थान में जहर बन रही दवाएं, सैंपल फेल, बिक चुकीं हजारों गोलियां, दवा में से साल्ट भी गायब

Follow on Google News
राजस्थान में जहर बन रही दवाएं, सैंपल फेल, बिक चुकीं हजारों गोलियां, दवा में से साल्ट भी गायब
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जयपुर। राजस्थान में नकली और अमानक दवाओं का एक बड़ा खेल सामने आया है। जो सीधे-सीधे लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। दवा नियंत्रण विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि बाजार में बिक रही हर मर्ज की दवाएं जैसे- एंटीबायोटिक से लेकर दिल की बीमारी (कार्डियक) और डायबिटीज तक सैंपल में फेल मिली हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि जब तक इन दवाओं पर रोक लगती तब तक हजारों गोलियां बिक चुकी थीं और लाखों लोग उनका इस्तेमाल कर चुके थे।

    कफ सिरप कांड के बाद से दवाओं की जांच तेज

    बता दें कि, कफ सिरप से बच्चों के मौत का मामले देश के कई राज्यों में दवाओं की जांच तेज हो गई है। राजस्थान में भी दवा नियंत्रण विभाग ने जांच में कई दवाएं ऐसी पाई, जिनमें दवा का जरूरी साल्ट (सक्रिय घटक) पूरी तरह गायब था। पेट दर्द, नाक-कान की दवाओं से लेकर इंजेक्शन और फ्लुइड तक इन्फेक्शन फैलाने वाले मिले हैं। इसका मतलब है कि लोग बीमारी ठीक करने के लिए जो दवा खा रहे थे। जिसका शरीर पर कोई असर नहीं हो रहा था बल्कि सेहत को और खतरा हो रहा था। 

    लापरवाही का बड़ा खेल कार्रवाई में ढिलाई

    राजस्थान औषधि नियंत्रण विभाग की जांच में सैकड़ों दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। हालांकि, रिपोर्ट आने के बावजूद कार्रवाई के नाम पर भारी गड़बड़ी सामने आई है। अधिकारियों ने खुद माना है कि दवा नियंत्रण कानून में खामियों का फायदा उठाकर यह जानलेवा कारोबार चल रहा है। नकली दवाओं के सैंपल फेल होने पर कोर्ट केस होना चाहिए था, जो ज्यादातर मामलों में नहीं हुआ। यहां तक कि इन पर राष्ट्रीय स्तर पर पाबंदी लगाने की सिफारिश भी नहीं की गई।

    रिपोर्ट आने से पहले ही बिक गई दवा 

    दवा कंपनियों की मनमानी का आलम यह है कि जब तक अमानक होने की रिपोर्ट आई तब तक दवाएं बड़े पैमाने पर बिक चुकी थीं। उदाहरण के तौर पर स्टेरॉयड (बीटामेथॉसॉन) 3 बैच फेल पाए गए, जिसकी रिपोर्ट 5 दिसंबर को आई तब तक 30,000 गोलियां बिक चुकी थीं। वही, एंटीएलर्जिक (लिवोसिट्रोजिन) 4 बैच फेल रिपोर्ट आने तक 35,000 दवाएं बिक गईं। 

    दवा कंपनियां उठा रही फायदा

    नकली दवाएं सिर्फ राजस्थान में ही नहीं बन रही हैं। बल्कि ये दूसरे राज्यों से भी आ रही हैं, जिसका फायदा कंपनियां उठा रही हैं। औषधि नियंत्रक टी शुभमंगलन ने अब गंभीरता दिखाते हुए अगले दो दिनों में राज्य की 65 दवा बनाने वाली कंपनियों में सघन जांच करने की बात कही है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts