हुमायूं कबीर के मुर्शिदाबाद बयान पर उमा भारती ने कहा :बाबर के नाम पर बनीं इमारत का हाल वहीं होगा जो 6 दिसंबर को हुआ था

Follow on Google News
बाबर के नाम पर बनीं इमारत का हाल वहीं होगा जो 6 दिसंबर को हुआ था
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' बनाने के ऐलान के बाद देशभर में सियासी राजनीति तेज हो गई है। भाजपा के नेताओं ने इस फैसले का विरोध किया है। वहीं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने इस मामले में चेतावनी देते हुए सख्त टिप्पणी की है।

    एक्स पोस्ट जारी किया

    उमा भारती ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, ''खुदा, इबादत, इस्लाम के नाम पर मस्जिद बने हम सम्मान करेंगे लेकिन बाबर के नाम से बनी हुई इमारत का वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था, ईंटे भी गायब हो गई थीं.'

    Twitter Post

     

    CM ममता से की कार्रवाई की मांग

    इस मामले में उमा भारती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ऐसे लोगों के खिलाफ  सख्त कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा, ''मेरी मित्र ममता बनर्जी जी को सलाह है कि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने की बात कहने वालों पर कार्रवाई करिए, बंगाल और देश की अस्मिता एवं सद्भाव के लिए आपकी भी जिम्मेदारी है।

    बता दें इससे पहले उमा भारती ने 22 नवंबर को कहा था कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है, लेकिन यह किसी एक धर्म को नहीं मानता या उसके आधार पर काम नहीं करता क्योंकि यह 'अनेकता में एकता' के सिद्धांत पर विश्वास करता है।

    क्या कहा था हुमायूं कबीर ने

    टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि बेलडांगा में समारोह आयोजित होगा और मुस्लिम समाज के कई नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts