लखनऊ में मोहन भागवत बोले :धर्म रक्षा के लिए लड़ना होगा, योगी- RSS सामाजिक सहयोग से चलने वाल संगठन

Follow on Google News
धर्म रक्षा के लिए लड़ना होगा, योगी- RSS सामाजिक सहयोग से चलने वाल संगठन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लखनऊ में RSS प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी ने र‌विवार को दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में हिस्सा लिया। दोनों ने एक साथ मंच साझा भी किया। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- हमारा भारत पूरी दुनिया का विश्वगुरु था। दुनिया के लिए एक बड़ा सहारा था। कभी चक्रवर्ती सम्राट भी होते थे। हजारों साल तक आक्रमणकारियों के पैरों तले रौंदा गया। हमें गुलामी में जीना पड़ा।

    योगी : संघ सामाजिक सहयोग से चलता है

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर बताया कि विदेशी नेता और डिप्लोमेट अक्सर पूछते हैं, कि संघ कैसे काम करता है। मैं उन्हें बताता हूं कि RSS सामाजिक सहयोग से चलने वाला संगठन है। यह विदेशी फंडिंग से नहीं चलता।

    वे आगे बोले अपने धर्म में मरना अच्छा है। हमें लालच में दूसरा धर्म नहीं अपनाना चाहिए। यह महापाप है। हमने भारत की पूरी धरती को धर्मक्षेत्र माना। इसलिए युद्ध का मैदान भी हमारे लिए धर्मक्षेत्र है, क्योंकि धर्मक्षेत्र में जो युद्ध भी लड़ा जा रहा, वो अपने कर्तव्यों के लिए लड़ा जा रहा।

    श्रीमद् भागवत गीता की पूजा हुई

    इससे पहले मोहन भागवत और सीएम योगी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। साथी ही दोनों ने श्रीमद् भागवत गीता की भी पूजा की। ज्ञानानंद महाराज ने दोनों को गीता की एक-एक प्रति भेंट की। इसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया गया। जनेश्वर मिश्र पार्क में पहली बार यह कार्यक्रम हो रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts