भारतीय विमेंस ने जीता पहला ब्लाइंड T-20 वर्ल्ड कप :खिताबी मैच में नेपाल को 7 विकेट से हराया

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी और हर मैच में अपना दबदबा बरकरार रखा। फाइनल मुकाबलें में भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की बैटर्स को सिर्फ एक ही बाउंड्री लगाने दी।
Follow on Google News
खिताबी मैच में नेपाल को 7 विकेट से हराया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। इंडिया विमेंस टीम ने पहली बार खेले गए ब्लाइंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। रविवार को कोलंबो में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने नेपाल को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से शिकस्त दी थी। 

    भारत की दमदार रही फील्डिंग

    फाइनल मुकाबला पी सारा ओवल स्टेडियम में खेला गया। यहां इंडिया विमेंस टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। टीम की कप्तानी टीसी दीपीका ने की। बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन तक ही बना सकी। पूरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहद सटीक गेंदे फेंकी साथ ही फील्डिंग भी बेहतर रही। जिससे भारत की गेंदबाजों ने नेपाल की बैटर्स को एक ही बाउंड्री लगाने दी। इंडिया विमेंस ने फिर 12 ओवर में महज 3 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। 

    Twitter Post

     

    फुला सारेन ने खेली सर्वाधिक पारी

    इंडिया विमेंस के लिए फुला सारेन ने 27 गेंद पर 44 रन की नॉटआउट पारी खेली और टीम को चैंपियन बनाया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल भी 12 ओवर में ही जीत लिया था। तब ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने 109 रन बनाए थे, इंडिया विमेंस ने 1 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया था। टीम इंडिया को पूरे टूर्नामेंट में एक भी हार नहीं मिली।

    कैसे खेला जाता है ब्लाइंड टूर्नामेंट

    जहां आम क्रिकेट अपने अलग ढंग से खेला जाता है। जबकि ब्लाइंड क्रिकेट प्लास्टिक बॉल से खेला जाता है। गेंद में लोहे की बैरिंग लगी होती है, जो टप्पा खाने पर आवाज करती है। टीम में 3 तरह की ब्लाइंड प्लेयर्स शामिल होती हैं। B1 (पूरी तरह ब्लाइंड), B2 और B3 (इन्हें कुछ-कुछ दिखाई देता है)। मुकाबले के लिए टीमों में तीनों तरह की प्लेयर्स होना जरूरी है। दूसरी गेंदबाज अंडरआर्म बॉलिंग करते हैं। वहीं B1 बैटर्स सुरक्षा के लिए रनर रखते हैं, हर रन को 2 रन माना जाता है।

    विमेंस ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 में कुल छह देशों ने हिस्सा लिया। जिसमें भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल थे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts