Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दूल्हा गया Washroom, दुल्हन को करने लगे किस!वायरल वीडियो ने उड़ाए होश, जानें कौन-सी है ये अनोखी परंपरा

दुनिया भर में वेडिंग सीजन के बीच सोशल मीडिया पर एक डेनिश शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के वॉशरूम जाते ही उसके दोस्त दुल्हन को बारी-बारी से किस करते नजर आते हैं। यह कोई मजाक या गलत हरकत नहीं, बल्कि डेनमार्क की सदियों पुरानी शादी की परंपरा है। इस रिवाज के तहत अगर दूल्हा या दुल्हन अपने पार्टनर को शादी के दौरान थोड़ी देर भी अकेला छोड़ दे, तो मेहमान उसे किस करते हैं।
वायरल वीडियो ने उड़ाए होश, जानें कौन-सी है ये अनोखी परंपरा
फाइल फोटो।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारत में जहां शादी की रस्में परंपराओं और मर्यादाओं के साथ निभाई जाती हैं, वहीं दुनिया के कई देशों में कुछ ऐसे रिवाज हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त दुल्हन को लाइन लगाकर किस करते नजर आ रहे हैं। यह कोई मज़ाक या हरकत नहीं बल्कि एक पुरानी शादी की रस्म है।

    वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के दोस्त एक-एक कर दुल्हन को किस कर रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोग न तो दुल्हन के रिश्तेदार हैं और न ही करीबी दोस्त। सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?

    डेनिश वेडिंग की अजीब लेकिन अनोखी परंपरा

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल क्लिप डेनमार्क की शादी का वीडियो है, जहां शादी में कई अजीबोगरीब लेकिन मजेदार रिवाज होते हैं। इनकी शादी की सबसे मशहूर रस्म यह है कि अगर शादी के दौरान दूल्हा या दुल्हन में से कोई एक थोड़ी देर के लिए भी अपनी सीट छोड़ देता है (चाहे वॉशरूम जाने के लिए ही क्यों न हो) तो वहां मौजूद मेहमान अकेले बैठे पार्टनर को किस करने लगते हैं।

    दोनों पर लागू है ये नियम

    ये नियम सिर्फ दुल्हन के लिए नहीं बल्कि दूल्हे पर भी लागू होता है। अगर दुल्हन हॉल से बाहर जाती है, तो महिला मेहमान दूल्हे को किस करती हैं। इसे वहां रोमांस या गलत नजरिये से नहीं देखा जाता बल्कि शादी के एक मजेदार खेल की तरह माना जाता है।

    और भी हैं मनोरंजक रिवाज

    डेनिश वेडिंग में और भी मनोरंजक परंपराएं हैं। अगर मेहमान टेबल पर चम्मच बजाते हैं या पैर पटकते हैं, तो दूल्हा-दुल्हन को खड़े होकर एक-दूसरे को किस करना होता है। कभी-कभी मेहमान टेबल के नीचे छिप जाते हैं ताकि कपल को लंबा किस करना पड़े। (इसे शादी में खुशी, मस्ती और एनर्जी बढ़ाने का तरीका माना जाता है।)

    भारत में हो तो मच जाए तूफान

    हालांकि डेनमार्क में यह पूरी तरह सामान्य माना जाता है, लेकिन भारत में ऐसा होना विवाद, बहस और हंगामे का मुद्दा बन सकता है। यही कारण है कि यह वीडियो भारत में चर्चा और दिलचस्पी का विषय बन गया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts