Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News :फुटबॉल खेलने पहुंचे 12 साल के बच्चे की मैदान में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

छत्तीसगढ़ के छिंदगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर फुटबॉल खेलने गए एक किशोर की मौत हो गई। 12 वर्षीय फैजल रोज की तरह फुटबॉल खेलने गया था, तभी वॉर्मअप के दौरान ही वह मैदान पर गिर गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
फुटबॉल खेलने पहुंचे 12 साल के बच्चे की मैदान में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सुकमा। छिंदगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में रविवार सुबह खेल के मैदान में एक किशोर फुटबॉल खिलाड़ी की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नवीं कक्षा का छात्र मोहम्मद फैजल (12) रोज की तरह सुबह मैदान में फुटबॉल खेलने के लिए गया था। लेकिन पहले रनिंग सहित वॉर्मअप शुरू करने के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसके साथ मौजूद खिलाड़ियों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी और उसे छिंदगढ़ अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन वह नहीं बच सका।

    बस्तर ओलिंपिक में जीता था मेडल

    जानकारी मिलते ही पिता मोहम्मद खलील व परिजन पहुंचे लेकिन तब तक फैजल दम तोड़ चुका था।  डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। फैजल आत्मानंद स्कूल, छिंदगढ़ में कक्षा 9वीं का छात्र था और एक अच्छा खिलाड़ी था। हाल में बस्तर ओलिंपिक में उसने मेडल जीता था। नियमित अभ्यास, फिटनेस पर ध्यान और खेल के प्रति उसकी लगन को देखते हुए उसकी अचानक मौत सभी के लिए अविश्वसनीय है।

    पहले भी हुई दो की अचानक मौत

    अगस्त 2025 में अंबिकापुर से एक घटना सामने आई थी। वहां एक बाइक चलाते युवक को हार्ट अटैक आया था। बाइक चलाते हुए ही युवक की मौत हो गई। वह गांधी चौक की तरफ जा रहा था। युवक की मौत की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। मृतक अंबिकापुर के बिशप हाउस में काम करता था। मृतक की पहचान सिरिल तिर्की के रूप में हुई है। यह रिंग रोड की घटना थी। वहीं, गणेश विसर्जन के जश्न के दौरान डीजे की धुन पर नाचते समय 15 वर्षीय किशोर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम प्रवीण गुप्ता था। जुलूस के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा था। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts