भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित :केएल राहुल संभालेंगे कप्तानी, शुभमन-हार्दिक बाहर, कोहली-रोहित की भारतीय मैदान पर वापसी

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। चोटिल होने के कारण शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या टीम से बाहर हैं। उनकी जगह केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। लगभग 9 महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में लौट रहे हैं। वहीं ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की भी वापसी हुई है। तेज गेंदबाज बुमराह को आराम दिया गया है। सीरीज 30 नवंबर से रांची में शुरू होगी।
केएल राहुल संभालेंगे कप्तानी, शुभमन-हार्दिक बाहर, कोहली-रोहित की भारतीय मैदान पर वापसी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 30 नवंबर से शुरू होगी। नियमित कप्तान शुभमन गिल और कई दिग्गज खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    Twitter Post

    शुभमन, श्रेयस और हार्दिक चोटिल, राहुल कप्तान

    BCCI के मुताबिक कप्तान शुभमन गिल अभी भी अपनी गर्दन की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जबकि उप कप्तान श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में चोटिल हुए और हार्दिक पंड्या एशिया कप के बाद अभी भी रिकवरी में हैं। ऐसे में केएल राहुल वनडे टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। राहुल इससे पहले 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।

    रोहित-विराट की भारतीय मैदान पर 9 महीने बाद वापसी

    इस टीम में सबसे बड़ी वापसी रोहित शर्मा और विराट कोहली की है। दोनों दिग्गज लगभग 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल वनडे खेलते दिखाई देंगे। वे आखिरी बार फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे में खेले थे।

    ऋतुराज और तिलक टीम में लौटे 

    ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को भी वनडे स्क्वॉड में जगह मिली है। साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ ऋतुराज ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में मजबूत प्रदर्शन के बाद वापस वनडे टीम में शामिल हुए हैं।

    बुमराह को आराम, जडेजा-पंत की वापसी

    जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया गया है। रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत एक बार फिर वनडे टीम में लौट आए हैं। गेंदबाजी यूनिट में अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव शामिल हैं।

    भारत की वनडे टीम 

    रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

    शेड्यूल: कब और कहां होंगे मैच?

    वनडे सीरीज

    • 30 नवंबर – रांची
    • 3 दिसंबर – रायपुर
    • 6 दिसंबर – विशाखापत्तनम

    टी-20 सीरीज (टीम बाद में घोषित होगी)

    • 9 दिसंबर – कटक
    • 11 दिसंबर – मुल्लांपुर
    • 14 दिसंबर – धर्मशाला
    • 17 दिसंबर – लखनऊ
    • 19 दिसंबर – अहमदाबाद
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts