🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

रायपुर में महिला को शराब पिलाकर किया गैंगरेप,नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार।

से आजाद चौक तक महिला के साथ वारदात का आरोप, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों को पकड़ा,पुलिस के अनुसार, थाना आजाद चौक क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्थान पर एक महिला और तीन युवक संदिग्ध हालत में बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी को अपनी अभिरक्षा में लिया। महिला अत्यधिक नशे की हालत में थी। उसकी स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उसे एम्स अस्पताल भेजा।
Follow on Google News
रायपुर में महिला को शराब पिलाकर किया गैंगरेप,नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार।

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, तीन युवक महिला को शराब और खाना खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर महिला के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी साक्ष्य मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: kanker: 8 साल से बंद मदरसा, फिर भी 80-90 युवतियां कर रहीं पढ़ाई,कांकेर में आखिर किसकी अनुमति से चल रहा ‘गुलशने जहरा ?

नशे की हालत में मिली महिला, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

पुलिस के अनुसार, थाना आजाद चौक क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्थान पर एक महिला और तीन युवक संदिग्ध हालत में बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी को अपनी अभिरक्षा में लिया। महिला अत्यधिक नशे की हालत में थी। उसकी स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उसे एम्स अस्पताल भेजा। नशा उतरने के बाद महिला का बयान लिया गया, जिसमें उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें: Raipur: मौत के 42 दिन बाद जिंदा हुआ रिकॉर्ड,मेडिकल कॉलेज से मृत आरक्षक के मोबाइल पर आया मैसेज,आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं

सड़क किनारे अकेली थी महिला, तीन युवक बाइक से पहुंचे

पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने बयान में बताया कि 8 अगस्त 2026 की शाम वह सरोना क्षेत्र में सड़क किनारे नशे की हालत में अकेली थी। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से तीन युवक वहां पहुंचे। महिला का आरोप है कि युवकों ने उसे और शराब पिलाने तथा खाना खिलाने का प्रलोभन दिया और अपने साथ ले गए।

पहले सरोना, फिर आजाद चौक ले जाने का आरोप

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपियों में से एक ने सरोना क्षेत्र में ही महिला की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी महिला को आजाद चौक क्षेत्र ले गए। महिला के आरोप के मुताबिक, वहां तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में तिरंगा यात्रा का आगाज, CM साय ने दिखाई हरी झंडी,दीपक बैज का BJP पर तीखा हमला

मेडिकल जांच और मौके से जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके साथ ही कथित घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य जुटाए गए। महिला के बयान और प्रारंभिक विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामला थाना डी.डी. नगर क्षेत्र से संबंधित पाया गया। इसके बाद थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 468/2026 दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई।

दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाई

पुलिस ने मामले में शिवा बघेल (28) निवासी सारथी चौक, थाना आजाद चौक और पियूष नायक (19) निवासी आमापारा, रायपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। तीसरे आरोपी की पहचान पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक के रूप में की है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ भी पर्याप्त साक्ष्य पाए गए हैं, जिसके आधार पर पृथक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Raipur: कारीगर बनकर 60 ग्राम सोना चोरी, 7.80 लाख के माल पर किया हाथ साफ, जोधपुर से आरोपी गिरफ्तार

DCP के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

यह कार्रवाई डीसीपी वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन तथा एडीसीपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने मामले में घटनास्थल का निरीक्षण, पीड़िता का बयान, मेडिकल परीक्षण और भौतिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का विवरण /शिवा बघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी सारथी चौक, रायपुर पियूष नायक, उम्र 19 वर्ष, निवासी आमापारा, रायपुर एक विधि से संघर्षरत बालक नोट: मामले में लगाए गए दुष्कर्म के आरोप पुलिस की प्राथमिकी और पीड़िता के कथन पर आधारित हैं। अंतिम सत्य न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही निर्धारित होगा।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts