Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन में जनविश्वास अभियान का शिविर, विधायक-कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

रायसेन के सांची विकासखंड के ग्राम गुदरई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। शिविर में लंबित शिकायतों का निराकरण और पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया।
रायसेन में जनविश्वास अभियान का शिविर, विधायक-कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

रायसेन जिले के सांची विकासखंड के ग्राम गुदरई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

विधायक और कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

शिविर में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित मामलों का भी निराकरण किया गया।

Breaking News

पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ

विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आम लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक आसानी से पहुंचाने के उद्देश्य से जनविश्वास अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए योजनाएं चला रही है। शिविर में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं सहित दूसरी जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए।

अलग-अलग विभागों ने लगाए स्टॉल

शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। विधायक और कलेक्टर ने इनका निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं, सेवाओं और हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले हर पात्र नागरिक को योजनाओं की जानकारी दी जाए और उसे नियमानुसार लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया। शिविर में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

Latest Posts