'मप्र की मजबूरी है...' से उठे विवाद केे बाद अब नकुलनाथ बोले-कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जरूरी, मेरा पहला प्यार छिंदवाड़ा है

भोपाल। राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सांसद नकुलनाथ के दीपावली मिलन, नेहरू जयंती और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं का जमघट लगा। नकुलनाथ ने भोपाल में रोशनपुरा पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जरूरी है। इसे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विवादित नारे का पटाक्षेप करने की कोशिश बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पद के बारे में पार्टी तय करेगी
नकुलनाथ मेरा कि मेरा पहला प्यार छिंदवाड़ा है। उन्होंने कहा जबसे छिंदवाड़ा में बीजेपी के सांसद बने हैं तब से आज तक एक भी सड़क नहीं बनी। उन्होंने कहा देश में ट्रिपल इंजन की सरकार है मगर छिंदवाड़ा में भी आज तक विकास का काम नहीं हुआ। जब उनसे पूछा गया की आपको भावी मुख्यमंत्री पद के लिए माना जा रहा है और आपके नारे भी लगाए जा रहे हैं और होर्डिंग भी तब उन्होंने कहा कि मेरा पहला प्यार छिंदवाड़ा है और रही बात मुख्यमंत्री पद की तो वह पार्टी तय करेगी। नकुलनाथ ने स्पष्ट कहा की कांग्रेस पार्टी पूरी तरह कि एकजुट है और पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जरूरी है।
ये भी पढ़ें: प्लेन में बैठे थे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और नकुलनाथ, रनवे पर अचानक इंजन हुआ फेल
सोनिया गांधी की पुस्तक का विमोचन
शनिवार को ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ नकुलनाथ ने सोनिया गांधी की पुस्तक का अनावरण किया। इसके पहला वह कार्यक्रम में आए हजारों कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के अलग अलग कौन से नेता और कार्यकर्ता आए थे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, जयवर्धन सिंह, पूर्व विधायक संजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: पूर्व सांसद नकुलनाथ पहुंचे पुलिस कंट्रोल रूम, समर्थक को विधायक कमलेश शाह के लोगों द्वारा पीटने का आरोप




















