Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल को 15 नवंबर को मिलेगा नया अध्यक्ष, पहली बार वोटिंग से होगा चुनाव

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल में 15 नवंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। काउंसिल के इतिहास में पहली बार पदाधिकारियों का चुनाव हाथ उठाकर नहीं, बल्कि वोटिंग से किया जाएगा।
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल को 15 नवंबर को मिलेगा नया अध्यक्ष, पहली बार वोटिंग से होगा चुनाव
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल को 15 नवंबर को मिलेगा नया अध्यक्ष

जबलपुर। मध्यप्रदेश के करीब सवा लाख वकीलों की प्रतिनिधि संस्था मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल को रविवार, 15 नवंबर को नया अध्यक्ष मिलेगा। इस दिन अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव होगा। काउंसिल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब पदाधिकारियों का चयन हाथ उठाकर नहीं, बल्कि मतदान के जरिए किया जाएगा।

तीन पदों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में

स्टेट बार काउंसिल में होने वाले चुनाव के लिए तीनों पदों पर दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। अध्यक्ष पद के लिए जबलपुर के शैलेन्द्र वर्मा और ग्वालियर के जितेन्द्र शर्मा आमने-सामने हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए जबलपुर के मनीष तिवारी और इंदौर की प्रतिभा वालिया ने दावेदारी पेश की है। कोषाध्यक्ष पद के लिए ग्वालियर के गौरव मिश्रा और सिंगरौली की अन्नू पटेल चुनाव मैदान में हैं। इस तरह तीन पदों के लिए कुल छह उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

25 नवनिर्वाचित सदस्य करेंगे मतदान

चुनाव प्रक्रिया में स्टेट बार काउंसिल के सभी 25 नवनिर्वाचित सदस्य अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन्हीं सदस्यों के मतदान से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। चुनाव को लेकर काउंसिल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

घंसौर में नाले में गिरी बाइक, पूरी रात घायल हालत में पड़ा रहा युवक; गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

पहली बार हाथ उठाकर नहीं, वोटिंग से होगा चुनाव

अब तक मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल में पदाधिकारियों का चुनाव हाथ उठाकर किया जाता रहा है। हालांकि, इस बार बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश के बाद चुनाव प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इसके तहत तीनों पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts