Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर: मढ़ई के जंगल में भालू को देखकर भागी बाघिन की बच्ची, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मढ़ई में इन दिनों वन्यजीवों की शानदार साइटिंग पर्यटकों को रोमांचित कर रही है। इसी बीच गुरुवार शाम जंगल में बाघिन की बच्ची और भालू का अचानक आमना-सामना हो गया।
सोहागपुर: मढ़ई के जंगल में भालू को देखकर भागी बाघिन की बच्ची, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा
मढ़ई के जंगल में भालू को देखकर भागी बाघिन की बच्ची

सोहागपुर। घास के बीच आराम कर रही या शिकार की तलाश में दुबकी बैठी बाघिन की बच्ची के सामने अचानक भालू आ पहुंचा। उसे देखते ही बच्ची ने वहां से भागना बेहतर समझा। इस रोमांचक नजारे का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

मढ़ई में वन्यजीवों की शानदार साइटिंग

सोहागपुर के मढ़ई में इन दिनों जंगल के प्राकृतिक परिवेश में स्वच्छंद विचरण करते बाघ, बाघिन, भालू, बायसन सहित अन्य वन्य प्राणी पर्यटकों को देखने को मिल रहे हैं। यहां वन्यजीवों की मौजूदगी और शानदार नजारे पर्यटकों के लिए यादगार बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर में 585.56 लाख रुपए से बनेगी 6.50 किमी सड़क, विधायक विजयपाल सिंह ने किया भूमिपूजन

घास के बीच आराम कर रही थी बाघिन की बच्ची

गुरुवार शाम मढ़ई के जंगल में फायर लाइन वाली बाघिन की बेटी बच्ची घास के बीच आराम कर रही थी या संभवतः शिकार की तलाश में दुबककर बैठी थी। इसी दौरान अचानक एक भालू उसके सामने आ पहुंचा। भालू को देखते ही बच्ची ने वहां रुकने के बजाय तेजी से भागना बेहतर समझा।

भालू को सामने देखकर भागी बच्ची

जंगल में दोनों वन्य प्राणियों के अचानक आमने-सामने आने का दृश्य वहां मौजूद कई पर्यटकों ने एक साथ देखा। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम को देखकर पर्यटक हैरान रह गए और उन्होंने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। उल्लेखनीय है कि बच्ची आमतौर पर पर्यटकों की आंख का तारा बन चुकी है।

वायरल वीडियो ने बढ़ाया रोमांच

आमतौर पर जंगल में बाघ की मौजूदगी से दूसरे वन्य प्राणी सतर्क होकर अपना रास्ता बदल लेते हैं, लेकिन जंगल की दुनिया में परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं होतीं। कभी-कभी ऐसे अप्रत्याशित नजारे भी सामने आते हैं, जो प्रकृति के रोमांच और वन्यजीवों के व्यवहार को करीब से देखने का अवसर देते हैं। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद यह वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटन जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

Breaking News

देश-विदेश के पर्यटकों की पसंद बना मढ़ई

मढ़ई अब देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। बाघों की शानदार साइटिंग के साथ बायसन, भालू और अन्य दुर्लभ और सामान्य वन्यजीवों की मौजूदगी पर्यटकों को आकर्षित करती है। सतपुड़ा के घने जंगल, प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता के बीच वन्य प्राणियों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखने का अनुभव मढ़ई को खास पर्यटन स्थल बनाता है।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts