Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Raipur:रायपुर के होटल से युवक रहस्यमय तरीके से लापता, पिता ने जताई अपहरण की आशंका

रेस्टोरेंट में सो रहा था युवक, सुबह टूटी खिड़की के पास मिला सुराग; मोबाइल भी बंद, पुलिस जांच में जुटी। बलौदाबाजार सिटी कोतवाली क्षेत्र निवासी अनिरूद्ध सराफ अपने दोस्त देवराज साहू के साथ काम करने रायपुर आया था। देवराज ने उसे पचपेड़ी नाका स्थित बालाजी राजस्थानी रेस्टोरेंट में काम दिलाया था।
Follow on Google News
रायपुर के होटल से युवक रहस्यमय तरीके से लापता, पिता ने जताई अपहरण की आशंका

रायपुर: राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित बालाजी राजस्थानी रेस्टोरेंट से 30 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक रात में रेस्टोरेंट के अंदर सो रहा था, लेकिन अगली सुबह वह गायब मिला। मौके पर खिड़की टूटी हुई मिली। युवक का मोबाइल भी बंद है। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे ले जाकर छिपाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से तलाश और कार्रवाई की मांग की है।

Raipur: रायपुर में प्रेम विवाद का खौफनाक अंत,गर्लफ्रेंड को रोकने बोनट पर चढ़ा कारोबारी, 200 मीटर बाद गिरकर मौत

होटल से बिलासपुर भेजे जाने की बात

बलौदाबाजार सिटी कोतवाली क्षेत्र निवासी अनिरूद्ध सराफ अपने दोस्त देवराज साहू के साथ काम करने रायपुर आया था। देवराज ने उसे पचपेड़ी नाका स्थित बालाजी राजस्थानी रेस्टोरेंट में काम दिलाया था। परिजनों के मुताबिक 9 अगस्त की सुबह करीब 10.20 बजे अनिरूद्ध ने फोन कर बताया कि रेस्टोरेंट का मालिक उसे काम के सिलसिले में बिलासपुर भेज रहा है।

घर लौटने के लिए मांगे पैसे

परिजनों ने अनिरूद्ध से घर लौटने के लिए कहा, लेकिन उसने किराये के लिए पैसे नहीं होने की बात कही। इसके बाद परिवार की ओर से किसी अन्य व्यक्ति के फोन-पे के माध्यम से उसे 120 रुपये भेजे गए। इसके बाद परिवार को उसके घर लौटने की उम्मीद थी।

Raipur: राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का रोमांचक नजारा,घुड़सवारों के करतब, महिला बैंड की धुन और डॉग स्क्वाड ने बांधा समां

रातभर इंतजार, लेकिन घर नहीं पहुंचा

परिजन रात तक अनिरूद्ध का इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से संपर्क किया। कर्मचारियों ने बताया कि 9 अगस्त की रात करीब 11.15 बजे रेस्टोरेंट बंद करने के बाद अनिरूद्ध अंदर ही सो रहा था और बाहर से ताला लगा दिया गया था।

सुबह खुला ताला तो गायब मिला युवक

10 अगस्त की सुबह रेस्टोरेंट खोला गया तो अनिरूद्ध वहां मौजूद नहीं था। कर्मचारियों के मुताबिक रेस्टोरेंट की एक खिड़की टूटी हुई मिली। इसी आधार पर आशंका जताई गई कि युवक खिड़की तोड़कर बाहर निकल गया होगा।

Kawardha: शादी का तोहफा बना मौत का सामान, होम थिएटर में बम लगाकर उड़ाया परिवार,आरोपी को उम्रकैदउम्रकैद

मोबाइल बंद होने से बढ़ा रहस्य

अनिरूद्ध के परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। युवक के अचानक गायब होने और मोबाइल बंद मिलने से परिवार की चिंता और बढ़ गई।

पिता ने जताई गंभीर आशंका

अनिरूद्ध के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को कहीं ले जाकर गुप्त रूप से छिपाकर रखा हो सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर अनिरूद्ध की तलाश करने की मांग की है।

Raipur: पुलिस परेड ग्राउंड में शान से लहराया तिरंगा, CM साय ने किया ध्वजारोहण

पुलिस ने शुरू की जांच

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है। युवक के लापता होने की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस संभावित ठिकानों, संपर्कों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल युवक के गायब होने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts